---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 January 2026: शुरू हुआ माघ का महीना, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग और नक्षत्र

Kal ka Panchang: आज 4 जनवरी 2026 से माघ माह की शुरुआत हो गई है, जिसे पूजा-पाठ के लिए शुभ माना जाता है. चलिए जानते हैं 4 जनवरी 2026 की तिथि, योग, नक्षत्र, ग्रहों की स्थिति और करण आदि के बारे में.

---विज्ञापन---

Kal ka Panchang 4 January 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए माघ के महीने का खास महत्व है, जिसकी शुरुआत आज यानी 4 जनवरी 2026 से हो गई है. इस बार माघ का महीना 1 फरवरी 2026 तक चलेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ के महीने में देवतागण पृथ्वी पर आकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्नान करते हैं. इसलिए इस दौरान लोग गंगा स्नान करते हैं. हालांकि, माघ के महीने में विष्णु जी की पूजा करना भी शुभ रहता है. चलिए अब जानते हैं 4 जनवरी 2026 के पंचांग के बारे में.

तिथि

4 जनवरी 2026 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. आज सुबह से लेकर दोपहर में 03:32 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी. पूर्णिमा तिथि के बाद प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाली है.

---विज्ञापन---

संवत और चंद्रमास

Samvat & Chandrmas

नक्षत्र

रविवार के दिन की शुरुआत आद्रा नक्षत्र से हो गई है, जो शाम 05:27 मिनट तक रहने वाला है. आद्रा नक्षत्र के बाद पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाला है.

योग

आज के दिन की शुरुआत ब्रह्म योग से हो गई है, जो सुबह 09:05 मिनट तक रहने वाला है. ब्रह्म योग के बाद इंद्र योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच दोपहर में 12:29 के आसपास त्रिपुष्कर योग शुरू होगा, जो दोपहर में 03:11 मिनट तक रहेगा.

---विज्ञापन---

त्रिपुष्कर योग के खत्म होती ही विडाल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि पुष्य योग का आरंभ होगा, जो 5 जनवरी 2026 की सुबह तक रहने वाला है. बता दें कि आज सुबह सात बजे के आसपास आडल योग शुरू हुआ, जो दोपहर में करीब 3 बजे तक रहेगा.

करण

आज के दिन की शुरुआत बव करण से हो गई है, जो दोपहर 03:32 मिनट तक रहेगा. बव करण के बाद बालव करण का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाला है.

---विज्ञापन---

4 जनवरी 2026 का शुभ समय

4 January 2026 Ka Shubh Muhurat

4 जनवरी 2026 का अशुभ समय

4 January 2026 Ka Ashubh Muhurat

ये भी पढ़ें- Paush Purnima 2026: आज पौष पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त में इस विधि से करें पूजा, दूर होंगे कष्ट और होगा महालाभ

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07:15 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05:38 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- शाम 06:40 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 08:09 मिनट पर

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • बुध ग्रह: धनु राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • सूर्य ग्रह: धनु राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह: धनु राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह: धनु राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु ग्रह) ग्रह: मिथुन राशि में 4 जनवरी 2026 को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 03, 2026 03:49 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola