---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज निर्जला एकादशी पर बना सर्वार्थ सिद्धि योग, इस शुभ योगों में करें भगवान की पूजा

Aaj ka Panchang, 31 May 2023: आज बुधवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि तथा निर्जला एकादशी का व्रत है। एकादशी दोपहर 1.45 बजे तक रहेगी। पूरे दिन हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.16 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.34 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.16 बजे […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 31 May 2023: आज बुधवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि तथा निर्जला एकादशी का व्रत है। एकादशी दोपहर 1.45 बजे तक रहेगी। पूरे दिन हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.16 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.34 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.16 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अगर आपके भी घर में है बांस का पौधा तो ध्यान रखें ये नियम वरना अनर्थ हो जाएगा

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 6.32 बजे से 7.58 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 7.15 बजे से 7.58 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 11.32 बजे से 12.15 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.58 बजे से 1.41 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 2.24 बजे से 3.07 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 1.14 बजे से 2.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.13 बजे से 10.34 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: काली बिल्ली रास्ता काटे तो तुरंत करें ये उपाय, बड़े से बड़ा दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाएगा

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.33 बजे से 8.59 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.33 बजे से 7.16 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.33 बजे से 11.07 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 5.33 बजे से 6.00 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं। विजय मुहूर्त दोपहर 2.42 बजे से 3.37 बजे तक रहेगा। अमृत काल अर्द्धरात्रि बाद 12.11 बजे से 1.51 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 31, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola