Aaj ka Panchang, 31 January 2023: आज मंगलवार को इन मुहूर्त में करें कोई भी शुभ कार्य, सफलता अवश्य मिलेगी

aaj ka rashifal 31 Janaury 2023

Aaj ka Panchang, 31 January 2023: आज मंगलवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी-एकादशी तिथि रहेगी। दशमी प्रातः 11.53 बजे तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पूरे दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.08 बजे होगा। चन्द्रोदय 1.31 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 3.53 बजे होगा।

विज्ञापन

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, शुक्ल पक्ष

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 9.20 बजे से 10.03 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 1.39 बजे से 2.22 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 7.53 बजे से 8.36 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 9.20 बजे से 10.03 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.46 बजे से 11.29 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 9.52 बजे से 11.13 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.16 बजे से 4.38 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 11.19 बजे से दोपहर 2.02 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। आज रवि योग भी बन रहा है जो सुबह 7.13 बजे से अगले दिन अर्द्धरात्रि बाद 12.39 बजे तक रहेगा। अमृतकाल का समय रात्रि 9.08 बजे से 10.54 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.29 बजे से 3.13 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर में 12.19 बजे से 1.02 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ