Aaj ka Panchang, 31 December 2022: आज पंचक खत्म होते ही रवि योग शुरू, फटाफट करें शुभ कार्य
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Aaj ka Panchang, 31 December 2022: आज शनिवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। नवमी तिथि शाम को 6.33 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज सुबह 11.47 बजे पंचक भी समाप्त हो रहे हैं। इसके बाद रवि योग आरंभ होगा। पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.44 बजे होगा। चन्द्रोदय 1.06 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 2.09 बजे होगा।
शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, शुक्ल पक्ष
यह भी पढ़ें: इन 4 मजबूरियों के कारण द्रौपदी ने नहीं किया था कर्ण से विवाह, जानिए पूरी कहानी, देखें वीडियो
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 7.13 बजे से 8.36 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 7.54 बजे से 8.36 बजे तक एवं कंटक नामक योग दोपहर 12.03 बजे से 12.44 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.26 बजे से 2.07 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 2.48 बजे से 3.30 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 1.41 बजे से 2.59 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल का समय सुबह 9.48 बजे से 11.06 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
पंचांग (Aaj ka Panchang) के अनुसार सुबह 8.34 बजे से 9.53 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर में 1.48 बजे से 4.26 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सांय 5.44 बजे से 7.26 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.07 बजे से अर्द्धरात्रि 12.30 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.09 बजे से 12.51 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 11.47 बजे से अगले दिन 1 जनवरी 2023 को सुबह 7.16 बजे तक रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.15 बजे से 2.57 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: