Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 30 January 2026: शुक्र प्रदोष व्रत पर करीब 1 घंटे तक रहेगा राहुकाल, जानें किस मुहूर्त में करें पूजा?

Aaj Ka Panchang: आज 30 जनवरी 2026, वार शुक्रवार को शुक्र प्रदोष व्रत है. साथ ही जया एकादशी व्रत का पारण भी हो रहा है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं देवी-देवताओं के कल के शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल-योग आदि के बारे में.

30 January 2026 Ka Panchang

Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 30 January 2026: धार्मिक दृष्टि से आज 30 जनवरी 2026 का दिन खास है, क्योंकि शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. इस दिन न सिर्फ देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है. साथ ही व्रत रखने से भी पुण्य मिलता है. इसके अलावा आज जया एकादशी व्रत का पारण भी होगा, जिसका शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 10 मिनट से सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक है. चलिए अब जानते हैं 30 जनवरी 2026, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि

30 जनवरी 2026 को प्रात: काल से लेकर सुबह 11 बजकर 9 मिनट तक माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी, जिसके बाद से दिन के अंत तक त्रयोदशी तिथि रहने वाली है.

विज्ञापन

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल से लेकर सुबह 03:27 मिनट तक आद्रा रहेगा, जिसके बाद दिन के अंत तक पुनर्वसु नक्षत्र रहने वाला है.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 59 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- दोपहर 03 बजकर 06 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर (31 जनवरी 2026)

योग

वैधृति योग से आज के दिन की शुरुआत हुई है, जो शाम 04:58 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक विष्कुम्भ योग रहने वाला है.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

Samvat

करण

करण की बात करें तो प्रात: काल से लेकर द्वादशी तिथि तक बालव रहेगा, जिसके बाद रात 09:47 मिनट तक कौलव रहने वाला है. वहीं, दिन के अंत में तैतिल करण रहेगा.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह और चंद्र ग्रह: मिथुन राशि में 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह, शुक्र ग्रह, बुध ग्रह और सूर्य ग्रह: मकर राशि में 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ