Aaj ka Panchang, 3 September 2023: आज गणपति चतुर्थी पर बना दुर्लभ सर्वार्थ सिद्धि योग, हर काम होगा सिद्ध

aaj ka choghadiya, Aaj ka panchang, aaj ka rahukaal, Today panchang, todays hindi panchang,
विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 3 September 2023: आज रविवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी-पंचमी तिथि है। पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। आज स्कन्द हर चतुर्थी व्रत भी है, साथ ही पंचक भी सुबह 10.40 बजे समाप्त हो रहे हैं। सूर्योदय सुबह 6.07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.45 बजे होगा। चन्द्रोदय 9.04 बजे तथा चंद्रास्त अगले दिन 9.24 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – भाद्रपद, कृष्ण पक्ष

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सायं 4.59 बजे से 5.50 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 4.59 बजे से 5.50 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.13 बजे से 11.04 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.55 बजे से 12.45 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.36 बजे से 2.27 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.20 बजे से 1.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.05 बजे से 6.40 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.16 बजे से 10.51 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.01 बजे से 3.36 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.45 बजे से रात्रि 9.36 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.38 बजे से अगले दिन 6.07 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.33 बजे से 3.23 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 8.25 बजे से 9.54 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ