Aaj ka Panchang 29 September 2025: शारदीय नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो चुका है इसका समापन 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन होगा. आज 29 सितंबर को नवरात्रि का सातवां दिन है. आज का दिन मां कालरात्रि की पूजा के लिए विशेष होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज के पूजा शुभ मुहूर्त के बारे में पंचांग में जानते हैं. आइए आज यानी 29 सितंबर को माता रानी की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में. साथ ही आपको ग्रहों की स्थिति, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में बताते हैं.
तिथि, योग और दिशा शूल
आज सोमवार के दिन आश्विन माह की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है. शाम को 4 बजकर 31 मिनट के बाद से अष्टमी तिथि लग जाएगी. इसके साथ ही सौभाग्य योग है. इस योग के बाद शोभन योग लगेगा. आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा.
नक्षत्र और करण
आज मूल नक्षत्र है यह पूर्ण रात्रि तक रहेगा. वहीं, करण की बात करें तो वणिज करण शाम 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. इसके बाद विष्टी करण शाम 5 बजकर 23 मिनट से लगेगा जो अगले दिन तक रहेगा.
सम्वत और चंद्रमास
आज 29 सितंबर 2025 को विश्वावसु (1947) शक सम्वत रहने वाला है. वहीं विक्रम संवत कालयुक्त (2082) रहेगा. गुजराती सम्वत 2081 नल रहेगा. चन्द्रमास आश्विन पूर्णिमान्त और आश्विन अमान्त है.
ये भी पढ़ें – Mesh Rashi Subha Ratna: मेष राशि के जातकों को सूट करते हैं ये रत्न, इन्हें धारण करने से दूर होंगी मुश्किलें
सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त और चंद्रास्त
सूर्योदय – 06:13 AM
सूर्यास्त – 06:09 AM
चन्द्रोदय – 12:51 PM
चन्द्रास्त – 10:55 PM
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:37 से 05:25 तक
प्रातः सन्ध्या – सुबह 05:01 से 06:13 तक
अभिजित मुहूर्त – सुबह 11:47 से 12:35 तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02:11 से 02:58 तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06:09 से 06:33 तक
सायाह्न सन्ध्या – शाम 06:09 से 07:22 तक
अमृत काल – रात 11:15 से 01:01 तक 30 सितंबर
निशिता मुहूर्त – रात 11:47 से रात 12:36 तक 30 सितंबर
आज का अशुभ समय
राहुकाल – 07:41 सुबह से 09:12 सुबह तक
यमगण्ड – 10:42 सुबह से 12:11 दोपहर तक
आडल योग – पूरे दिन
गुलिक काल – 01:41 दोपहर से 03:10 दोपहर तक
दुर्मुहूर्त – 12:35 दोपहर से 01:23 दोपहर तक
वर्ज्य – 12:42 दोपहर से 02:28 शाम तक
भद्रा – 04:31 शाम से 05:23 सुबह तक, 30 सितंबर
गण्ड मूल – पूरे दिन
नवग्रहों की स्थिति
शुक्र और केतु ग्रह सिंह राशि में मौजूद हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन में विराजमान हैं. शनि ग्रह मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में हैं. चंद्र ग्रह वृश्चिक राशि में हैं. मंगल तुला में मौजूद हैं. बुध और सूर्य ग्रह कन्या राशि में विराजमान हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines