---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 29 July 2023: आज पद्मिनी एकादशी पर इन मुहूर्त में करें पूजा

Aaj ka Panchang, 29 July 2023: आज शनिवार को श्रावण अधिकमाह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे पद्मिनी एकादशी भी कहा जाता है। पूरे दिन ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.49 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.17 बजे होगा। चन्द्रोदय 4.14 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 2.38 बजे होगा। आज का पंचांग […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 29 July 2023: आज शनिवार को श्रावण अधिकमाह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे पद्मिनी एकादशी भी कहा जाता है। पूरे दिन ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.49 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.17 बजे होगा। चन्द्रोदय 4.14 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 2.38 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 19 वर्ष बाद बना सावन में पद्मिनी एकादशी का अद्भुत दुर्लभ संयोग, जानिए इसका महत्व एवं व्रत पूजा विधि

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 5.40 बजे से 7.28 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 6.34 बजे से 7.28 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 12.00 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.48 बजे से 2.43 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.37 बजे से 4.31 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 2.09 बजे से 3.50 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.03 बजे से 10.45 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पैर की अंगुलियां भी बताती हैं आपका स्वभाव, जानिए इन सीक्रेट टिप्स के बारे में

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.30 बजे से 9.11 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.55 बजे से 5.36 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.55 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.33 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.48 बजे से 3.42 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 1.00 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 3.16 बजे से 4.47 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jul 29, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola