---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 29 December 2022: आज से भद्रा आरंभ, भूल कर भी न करें शुभ कार्य

Aaj ka Panchang, 29 December 2022: आज गुरुवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। सायं 7.17 बजे तक सप्तमी रहेगी, उसके बाद अष्टमी आरंभ होगी। आज पूरे दिन पूर्वा भाद्रपद और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.43 बजे होगा। पंचांग के अनुसार चन्द्रोदय 12.02 बजे […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 29 December 2022: आज गुरुवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। सायं 7.17 बजे तक सप्तमी रहेगी, उसके बाद अष्टमी आरंभ होगी। आज पूरे दिन पूर्वा भाद्रपद और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.43 बजे होगा। पंचांग के अनुसार चन्द्रोदय 12.02 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 12.14 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः आज होगा शुक्र का गोचर, इन पांच राशियों पर पानी की तरह बरसेगा पैसा

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.39 बजे से 11.20 बजे तक एवं दोपहर में 2.47 बजे से 3.29 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 10.39 बजे से 11.20 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 2.47 बजे से 3.29 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 4.10 बजे से 4.51 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर सुबह 7.54 बजे से 8.35 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.12 बजे से 8.30 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल का समय दोपहर 1.40 बजे से 2.58 बजे तक रहेगा। आज सायं 7.17 बजे भद्रा लगेगी जो अगले दिन (30 दिसंबर) को सुबह 6.49 बजे तक रहेगी। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः 29 दिसंबर को होगा शुक्र और शनि का मिलन, इन 4 राशियों पर बरसेगा कहर

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.15 बजे से 8.33 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.29 बजे से 3.06 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.24 बजे से सायं 7.24 बजे तक शुभ एवं अमृत का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya) रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.50 बजे तक एवं विजय मुहूर्त दोपहर 2.14 बजे से 2.55 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 29, 2022 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola