---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 28 December 2022: आज रवि योग में करें कोई कार्य, अवश्य पूर्ण होगा

Aaj ka Panchang, 28 December 2022: आज बुधवार को पौष माह के शु्क्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है जो रात्रि 8.44 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी शुरू हो जाएगी। आज पूरे दिन शतभिषा और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.42 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.27 बजे तथा चन्द्रास्त 11.13 […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 28 December 2022: आज बुधवार को पौष माह के शु्क्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है जो रात्रि 8.44 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी शुरू हो जाएगी। आज पूरे दिन शतभिषा और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.42 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.27 बजे तथा चन्द्रास्त 11.13 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः करें बरगद के पत्ते का यह उपाय, जो चाहेंगे वो मिलेगा, हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.01 बजे से 12.43 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 12.01 बजे से 12.43 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 4.09 बजे से 4.51 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय 7.53 बजे से 8.35 बजे तक रहेगा। यमघण्ट नामक अशुभ योग सुबह 9.16 बजे से 9.57 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 8.29 बजे से 9.47 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल का समय दोपहर 12.22 बजे से 1.39 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पूर्व दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः 29 दिसंबर को होगा शुक्र और शनि का मिलन, इन 4 राशियों पर बरसेगा कहर

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.15 बजे से 9.52 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 4.24 बजे से 5.42 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 7.27 बजे से 10.47 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज रवि नामक शुभ योग सुबह 7.15 बजे से दोपहर 12.46 बजे तक रहेगा। आज विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.13 बजे से 2.55 बजे तक रहेगा। आज बुधवार होने के कारण अभिजीत मुहूर्त में शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 28, 2022 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola