News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Aaj ka Panchang 26 July 2025: ज्योतिष शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें पंचांग का खास महत्व है। तिथि, दिन, योग, नक्षत्र और करण के मेल से पंचांग बनता है, जिससे पूरे दिन के अशुभ व शुभ समय के बारे में ज्ञात होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 26 जुलाई 2025 को देर रात 10 बजकर 42 मिनट तक श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी, जिसके बाद तृतीया तिथि का आरंभ होगा।
नक्षत्र की बात करें तो दोपहर 03:52 मिनट तक अश्लेषा है, जिसके बाद मघा का आरंभ होगा। जबकि सुबह 10:58 मिनट तक बालव करण रहेगा, जिसके बाद कौलव और तैतिल करण का संयोग बन रहा है। शनिवार को सुबह 04:05 मिनट तक व्यातीपात योग था और अब वरीयान योग चल रहा है।
दिन: शनिवार
समर्पित: शनिदेव और बजरंग बली
पूर्णिमांत और अमांत: श्रावण (सावन)
विक्रम और शक सम्वत: कालयुक्त (2082) और विश्वावसु (1947)
गुजराती सम्वत: 2081 नल
व्रत-त्योहार: चन्द्र दर्शन
दिशा शूल: पूर्व
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: रंक से राजा बनने में 3 राशियों को नहीं लगेगा ज्यादा समय, चंद्र करने वाले हैं नक्षत्र गोचर
आज 26 जुलाई 2025 को सुबह 04:16 से लेकर सुबह 04:58 तक ब्रह्म मुहूर्त है, जिसके बाद दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12:55 तक अभिजीत मुहूर्त, शाम में 07:16 से लेकर 07:37 तक गोधूलि मुहूर्त, दोपहर में 02:16 से लेकर 03:52 तक अमृत काल, सुबह में 04:37 से लेकर 05:39 मिनट तक प्रातः सन्ध्या, दोपहर में 02:44 से लेकर 03:38 मिनट तक विजय मुहूर्त, शाम 07:16 से लेकर रात 08:18 मिनट तक सायाह्न सन्ध्या है।
आज सुबह में 09:03 से लेकर 10:45 मिनट तक राहु काल, प्रात: काल 05:39 से लेकर दोपहर 03:52 मिनट तक आडल योग, दोपहर में 02:10 से लेकर 03:52 मिनट तक यमगण्ड काल और प्रात: काल में 05:39 से लेकर 07:21 मिनट तक गुलिक काल है। जबकि प्रात: काल में 05:39 से लेकर 07:28 मिनट तक दुर्मुहूर्त, दोपहर 03:52 से लेकर 27 जुलाई की सुबह 05:40 मिनट तक विडाल योग और 27 जुलाई को प्रात: काल में 04:07 से लेकर 05:45 मिनट तक वर्ज्य का निर्माण हो रहा है। हालांकि आज पूरे दिन गणड मूल रहेगा। जबकि भद्रा और विंछुड़ो नहीं बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्र-चंद्र कृपा से 5 राशियों की लव लाइफ में होगा सुधार, पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमांटिक पल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।