हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: हरतालिका तीज पर आज 5 अशुभ योग का साया, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 26 अगस्त का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 26 अगस्त 2025 को भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित हरतालिका तीज है। हालांकि, आज 5 अशुभ योग का साया भी मंडरा रहा है, जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना सही नहीं रहेगा। आइए अब जानते हैं आज के दिन के शुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में।

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 26 August 2025: महिलाओं के लिए भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित हरतालिका तीज के व्रत का खास महत्व है। मान्यता है कि जो महिलाएं सच्चे मन से ये व्रत रखती हैं, उनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। साथ ही जीवनसाथी की लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 01:54 मिनट से लेकर देर रात तक भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जिससे पहले तृतीया तिथि का संयोग बन रहा है। ऐसे में आज 26 अगस्त को देशभर में महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। आइए अब जानते हैं 26 अगस्त 2025 के पंचांग के बारे में।

नक्षत्र, करण और योग

आज सुबह 06:04 मिनट तक हस्त नक्षत्र था, जिसके बाद अब चित्रा नक्षत्र चल रहा है। चित्रा नक्षत्र आज देर रात तक रहने वाला है। जबकि दोपहर 01:55 मिनट तक गर करण रहेगा। गर करण के बाद आज वणिज करण का संयोग बन रहा है, जो देर रात 12 बजे तक रहेगा। इसके अलावा आज साध्य योग और शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है।

भगवान हनुमान को समर्पित मंगलवार के दिन आज दोपहर 12:08 मिनट से लेकर देर रात तक शुभ योग रहेगा, जिससे पहले यानी सुबह के समय साध्य योग रहेगा। इसके अलावा दिनभर उत्तर दिशा शूल रहने वाली है।

विज्ञापन

चंद्रमास और सम्वत

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज के शुभ दिन प्रात: काल 5 बजकर 56 मिनट के आसपास सूर्योदय होगा, जबकि शाम में 6 बजकर 49 मिनट के करीब सूर्यास्त होगा। वहीं, सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर चंद्रोदय और रात 8 बजकर 29 मिनट के करीब चंद्रास्त होगा।

ये भी पढ़ें- Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर इस विधि से करें पूजा, पूरी होगी हर इच्छा

विज्ञापन

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • सूर्य देव आज हरतालिका तीज के शुभ दिन सिंह राशि में केतु के साथ युति स्थिति में रहेंगे।
  • चंद्र देव आज मंगलवार को कन्या राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा की राशि कर्क में ग्रहों के राजकुमार बुध संचार करेंगे।
  • धन-वैभव के दाता शुक्र आज देर रात तक कर्क राशि में रहेंगे, जबकि कन्या राशि में मंगल देव संचार करने वाले हैं।
  • हरतालिका तीज के शुभ दिन आज कुंभ राशि में राहु ग्रह और मिथुन राशि में गुरु ग्रह मौजूद रहेंगे।
  • कर्मफल दाता शनि महाराज आज हरतालिका तीज के शुभ दिन बृहस्पति की राशि मीन में संचार करेंगे।

ये भी पढ़ें- Hartalika Teej: क्या 24 घंटे से पहले नहीं कर सकते हैं हरतालिका तीज के व्रत का पारण? जानें नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola