Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 25 November 2025: आज विवाह पंचमी पर करीब 1 घंटे रहेगा राहुकाल, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang: आज 25 नवंबर 2025, वार मंगलवार को विवाह पंचमी है. प्राचीन काल में आज ही के दिन माता सीता और राम जी का विवाह हुआ था. चलिए पंचांग की मदद से जानते हैं आज के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र, करण और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

Aaj Ka Panchang 25 November 2025

Credit- news 24 Gfx

Aaj Ka Panchang 25 November 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए विवाह पंचमी का खास महत्व है, जिसका पर्व हर साल मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. त्रेतायुग में इसी तिथि पर भगवान राम का देवी सीता से विवाह हुआ था, इसलिए इस दिन को श्रीराम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. इस दिन देवी-देवताओं की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में स्थिरता आती है. साथ ही लव लाइफ में मिठास बढ़ती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

आज की तिथि

आज देर रात 10 बजकर 57 मिनट तक मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी. पंचमी तिथि के बाद षष्ठी तिथि का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगी.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

Samvat & Chandrmas

करण और नक्षत्र

इस समय बव करण चल रहा है, जो सुबह 10:13 मिनट तक रहेगा. बव करण के बाद बालव करण का आरंभ होगा, जो देर रात 10:57 मिनट तक रहेगा. वहीं, दिन के अंत में कौलव करण रहेगा. नक्षत्र की बात करें तो इस समय उत्तराषाढ़ा चल रहा है, जो रात 11:57 मिनट तक रहेगा. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के बाद श्रवण नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाला है.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- प्रात: काल 06:52 पर
  • सूर्यास्त- शाम 05:24 पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 11:02 पर
  • चन्द्रास्त- रात 09:33 पर

आज के शुभ-अशुभ योग

आज प्रात: काल से लेकर दोपहर 12:49 मिनट तक गण्ड योग रहेगा. गण्ड योग के बाद वृद्धि योग का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाला है. रवि योग आज देर रात 11:57 मिनट से लेकर कल सुबह 06:53 मिनट तक रहेगा. विडाल योग की बात करें तो वो शाम 05:29 मिनट से लेकर 26 नवंबर की सुबह 01:41 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

9 ग्रहों की स्थिति

  • राहु ग्रह- कुंभ राशि
  • शनि ग्रह- मीन राशि
  • केतु ग्रह- सिंह राशि
  • देवगुरु बृहस्पति- कर्क राशि
  • शुक्र और बुध ग्रह- तुला राशि
  • चंद्र ग्रह- धनु और मकर राशि (संचार)
  • मंगल और सूर्य ग्रह- वृश्चिक राशि (युति)

ये भी पढ़ें- Budh Vakri: 2026 में 3 बार बुध की वक्री चाल चलना इन 2 राशियों के लिए रहेगा शुभ, पूरी होंगी कई इच्छाएं

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ