News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Aaj ka Panchang 25 July 2025: ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का खास महत्व है, जिसकी मदद से प्रत्येक दिन के शुभ और अशुभ समय के बारे में पता चलता है। पंचांग मुख्य रूप से तिथि, दिन, योग, करण और नक्षत्र के मेल से बनता है, जिससे पूरे दिन के शुभ-अशुभ काल के बारे में पता चलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 25 जुलाई 2025 को देर रात 11 बजकर 23 मिनट तक श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जिसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ होगा।
आज 25 जुलाई को दोपहर 04 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, जिसके उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ होगा। योग की बात करें तो सुबह 07:27 तक वज्र रहेगा, जिसके बाद सिद्धि योग और व्यातीपात योग बन रहा है। जबकि सुबह 11:58 तक किस्तुघ्न करण रहेगा, जिसके बाद बव और बालव का महासंयोग बन रहा है।
पूर्णिमांत और अमांत: सावन (श्रावण)
विक्रम, शक और गुजराती सम्वत: कालयुक्त (2082), विश्वावसु (1947) और नल (2081)
व्रत-त्योहार: नहीं है
दिशा शूल: पश्चिम
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: अगस्त में 3 बार बदलेगी सूर्य की चाल, जानें किन 3 राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ?
आज सुबह में 04:16 से लेकर 04:57 तक ब्रह्म मुहूर्त, दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12:55 तक अभिजीत मुहूर्त, शाम में 07:16 से लेकर 07:37 तक गोधूलि मुहूर्त, दोपहर में 02:44 से लेकर 03:38 तक विजय मुहूर्त और 26 जुलाई को प्रात: काल 12:07 से लेकर सुबह 12:49 तक निशिता मुहूर्त है। इसके अलावा सुबह में 04:36 से लेकर 05:39 मिनट तक प्रातः सन्ध्या, शाम 07:16 से लेकर रात 08:19 मिनट तक सायाह्न सन्ध्या और सुबह में 09:48 से लेकर 11:21 तक अमृत काल रहेगा। जबकि त्रिपुष्कर योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग नहीं बन रहा है।
आज सुबह 10:45 से लेकर दोपहर 12:28 मिनट तक राहु काल, दोपहर 04 बजे से लेकर 26 जुलाई की सुबह 05:39 मिनट तक आडल योग, दोपहर में 03:52 से लेकर शाम 05:34 मिनट तक यमगण्ड काल, सुबह में 07:21 से लेकर 09:03 मिनट तक गुलिक काल और 26 जुलाई को प्रात: काल में 04:44 से लेकर 06:16 मिनट तक वर्ज्य रहेगा। इसके अलावा सुबह में 08:22 से लेकर 09:17 मिनट तक और दोपहर में 12:55 से लेकर 01:49 मिनट तक दुर्मुहूर्त का संयोग बन रहा है। बता दें कि 25 जुलाई 2025 को विडाल योग, भद्रा और विंछुड़ो नहीं है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्रवार को बना वज्र-सिद्धि योग का महासंयोग, जानें आपके प्रेम जीवन पर कैसा होगा असर?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।