Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 January 2026: रथ सप्तमी और नर्मदा जयंती पर छाया भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल

AajKa Panchang: आज 25 जनवरी 2026 को रथ सप्तमी है, जिसे भानु सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है. इसके अलावा नर्मदा जयंती का भी संयोग बन रहा है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 25 जनवरी 2026 के शुभ समय, राहुकाल, भद्रा का समय और योग आदि के बारे में.

Panchang 25 January 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 25 January 2026: धार्मिक दृष्टि से आज 25 जनवरी 2026 का दिन खास है क्योंकि इस दिन सूर्य देव को समर्पित रथ सप्तमी (भानु सप्तमी) और मां नर्मदा को समर्पित नर्मदा जयंती का संयोग बन रहा है. हालांकि, इस दिन राहुकाल के साथ-साथ भद्रा भी रहेगी. इसके अलावा कई शुभ योग और अशुभ योग बन रहे हैं. चलिए अब जानते हैं 25 जनवरी 2026, सूर्य देव को समर्पित रविवार के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि

आज के दिन की शुरुआत माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि से होगी, जो देर रात 11:10 मिनट तक रहेगी. वहीं, दिन के अंत में अष्टमी तिथि रहने वाली है.

विज्ञापन

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल से लेकर दोपहर 01:35 मिनट तक रेवती रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक अश्विनी नक्षत्र रहने वाला है.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 54 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 12 बजकर 23 मिनट पर (25 जनवरी 2026)

संवत और चंद्रमास

Samvat

नवग्रहों की स्थिति

  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 25 जनवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 25 जनवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 25 जनवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 25 जनवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: मीन राशि से निकलकर मेष राशि में 25 जनवरी 2026 (रविवार) को गोचर करेंगे.
  • मंगल ग्रह, शुक्र ग्रह, बुध ग्रह और सूर्य ग्रह: मकर राशि में 25 जनवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Kalyug Ka Raja: कलयुग में राहु ग्रह का चल रहा है राज, इन 4 राशियों की कभी भी रातों-रात चमक सकती है किस्मत

विज्ञापन

25 जनवरी 2026 का शुभ समय

25 January 2026 Ka Shubh Muhurat

25 जनवरी 2026 का अशुभ समय

25 January 2026 Ka Ashubh Muhurat

योग

दिन की शुरुआत में सिद्ध योग रहेगा, जिसका समापन सुबह 11:45 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक साध्य योग रहेगा. इसके अलावा रविवार को बीच-बीच में आडल योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और विडाल योग का भी संयोग बन रहा है.

करण

करण की बात करें तो सुबह 11:58 मिनट तक गर रहेगा. इसके बाद रात करीब 11 बजे तक वणिज करण रहेगा. वहीं, दिन के अंत में विष्टि करण रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ