Aaj ka Panchang 25 August 2025: हर साल भाद्रपद मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान विष्णु के तीसरे अवतार वराह देव को समर्पित वराह जयंती का पर्व मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 25 अगस्त 2025 को दोपहर 12:35 मिनट से लेकर देर रात तक तृतीया तिथि रहेगी। इसलिए आज 25 अगस्त को वराह जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। हालांकि तृतीया के आरंभ होने से पहले द्वितीया तिथि रहेगी। आइए अब जानते हैं पूरे दिन का लेखा-जोखा।
नक्षत्र, योग और करण
नक्षत्र की बात करें तो आज सुबह 03:49 मिनट से लेकर देर रात 12 बजे तक हस्त रहने वाला है। इससे पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके अलावा आज दोपहर 12:06 मिनट से लेकर देर रात तक साध्य योग रहेगा, जिससे पहले सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। वहीं, तैतिल करण तृतीया तिथि से लेकर देर रात तक रहेगा। जबकि तैतिल करण से पहले कौलव करण का निर्माण हो रहा है।
चंद्रमास और सम्वत
दिशा, सूर्योदय और सूर्यास्त
भगवान शिव को समर्पित आज सोमवार के दिन दिशा शूल पूर्व रहेगी। इसके अलावा आज प्रात: काल 5 बजकर 56 मिनट पर सूर्योदय होगा। जबकि शाम में 6 बजकर 50 मिनट के करीब सूर्यास्त हो सकता है।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज 25 अगस्त 2025 को प्रात: काल 7 बजकर 39 मिनट पर चंद्रोदय होगा। जबकि रात 8 बजकर 1 मिनट के करीब चंद्रास्त होगा।
ये भी पढ़ें- Venus Transit: छप्परफाड़ कमाई करने को तैयार हो जाएं ये 3 राशियां, शनि के नक्षत्र में शुक्र ने रखा कदम
आज का शुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहूर्त
नवग्रहों की स्थिति
- सूर्य देव आज सिंह राशि में संचार करेंगे।
- आज केतु ग्रह सिंह राशि में मौजूद रहेंगे।
- चंद्र देव आज सिंह राशि में रहने वाले हैं।
- बुध देव आज 25 अगस्त को कर्क राशि में रहेंगे।
- शुक्र देव सोमवार को कर्क राशि में दिनभर संचार करेंगे।
- मंगल देव आज दिनभर कन्या राशि में संचार करने वाले हैं।
- वराह जयंती के पावन दिन आज राहु ग्रह कुंभ राशि में संचार करेंगे।
- गुरु ग्रह आज सोमवार को मिथुन राशि में संचार करेंगे।
- शनि देव आज मीन राशि में पूरे दिन उपस्थित रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 25 अगस्त को 3 राशियों के घर में होगा क्लेश, पुराने विवाद बढ़ाएंगे टेंशन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
17 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines