Aaj ka Panchang 24 November 2025: हर महीने विनायक चतुर्थी का व्रत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस समय मार्गशीर्ष का महीना चल रहा है, जिस दौरान आज 24 नवंबर 2025 को शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा और व्रत रखते हैं, उन्हें जीवन की तमाम परेशानियों से मुक्ति मिलती है. साथ ही सफल होने के लिए मार्ग प्रशस्त होता है. आइए अब जानते हैं 24 नवंबर 2025, देवों के देव महादेव को समर्पित सोमवार के पंचांग के बारे में.
तिथि
आज देर रात 9 बजकर 22 मिनट तक मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जिसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा.
नक्षत्र
नक्षत्र की बात करें तो आज देर रात 9 बजकर 53 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा रहेगा. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगा.
योग
इस समय शूल योग चल रहा है, जो दोपहर 12:36 मिनट तक रहेगा. शूल योग के बाद गण्ड योग का आरंभ होगा, जो कल सुबह प्रात: काल तक रहेगा.
करण
इस वक्त वणिज करण चल रहा है, जो सुबह 08:26 मिनट तक रहेगा. वणिज करण के बाद विष्टि करण का आरंभ होगा, जो देर रात 09:22 मिनट तक रहेगा. वहीं, दिन के अंत में बव करण रहने वाला है.
संवत और चंद्रमास
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- प्रात: काल 06:51 पर
- सूर्यास्त- शाम 05:25 पर
- चन्द्रोदय- सुबह 10:19 पर
- चन्द्रास्त- रात 08:34 पर
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
9 ग्रहों की स्थिति
- कर्क राशि में गुरु
- तुला राशि में शुक्र
- कुंभ राशि में राहु
- मीन राशि में शनि
- सिंह राशि में केतु
- धनु राशि में चंद्र
- वृश्चिक और तुला राशि में बुध ग्रह (संचार)
- वृश्चिक राशि में मंगल और सूर्य ग्रह (युति स्थिति)
विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त
- शुभ मुहूर्त- सुबह 11:04 से दोपहर 01:11 मिनट तक
ये भी पढ़ें- Video: 2026 में केतु गोचर का इन 3 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जानें कैसा होगा असर?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines