Aaj ka Panchang, 24 December 2022: आज त्रिपुष्कर योग, अमृत काल में शुरू करें कोई भी काम, पक्का कामयाब होंगे

aaj ka choghadiya, Aaj ka panchang, aaj ka rahukaal, Today panchang, todays hindi panchang, आज का राहुकाल, आज का पंचांग
विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 24 December 2022: आज रविवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। प्रतिपदा तिथि दोपहर 12.06 बजे तक है। इसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पूरे दिन पूर्वाषाढ़ और उत्तराषाढ़ नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.40 बजे होगा। पंचांग के अनुसार चन्द्रोदय 8.11 बजे तथा चन्द्रास्त 6.39 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, शुक्ल पक्ष

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 6.45 बजे से 8.10 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 7.28 बजे से 8.10 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 11.42 बजे से 12.25 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.07 बजे से 1.50 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 2.32 बजे से 3.15 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 13.23 बजे से 2.43 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल सुबह 9.24 बजे से 10.44 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पूर्व दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.31 बजे से 9.50 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.45 बजे से 4.22 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.40 बजे से 7.22 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.03 बजे से अर्द्धरात्रि 12.27 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 12.47 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सायं 6.03 बजे से 7.27 बजे तक रहेगा। आज त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है जिसका समय रात्रि 10.15 बजे से अगले दिन (25 दिसंबर) को सुबह 7.13 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.11 बजे से 2.53 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ