हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 23 June 2026: आज महेश नवमी पर रहेगा राहुकाल, पंचांग से जानें शुभ-अशुभ समय, योग और नक्षत्र

Aaj Ka Panchang: आज 23 जून 2026 दिन मंगलवार को महेश नवमी का पर्व है. महेश नवमी पर महादेव की पूजा का महत्व होता है. चलिए पंचांग से दिनभर के शुभ-अशुभ समय, योग नक्षत्र और करण के बारे में जानते हैं. यहां पढ़ें 23 जून का पंचांग.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 23 June 2026: आज 23 जून 2026 दिन मगंलवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. इसके साथ ही महेश नवमी है. महेश नवमी का पर्व माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति से जुड़ा माना जाता है. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि पर रवि और आडल योग बन रहा है. रवि योग अत्यंत शुभ और शक्तिशाली योग माना जाता है. जबकि, आडल योग या नकारात्मक मुहूर्त योग माना जाता है. आज मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का महत्व होता है. आज आठवां और आखिरी बड़ा मंगल भी है.

आज दिनभर शुभ-अशुभ समय, योग और नक्षत्र क्या रहने वाला है, इसके बारे में पंचांग के जरिए जान सकते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 जून 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.

तिथि, नक्षत्र, करण और योग

तिथि – नवमी, शाम को 04:39 के बाद दशमी तिथि
माह – ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल पक्ष
नक्षत्र – हस्त और चित्रा
करण – कौलव, तैतिल और गर
योग – वरीयान् और परिघ
दिन – मंगलवार
दिशाशूल – उत्तर

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ जाने का है प्लान, जरूर ध्यान रखें ये नियम, तभी मिलेगा यात्रा का पूर्ण लाभ

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:24
सूर्यास्त – शाम 07:22
चन्द्रोदय – दोपहर 01:46
चन्द्रास्त – रात 01:03, 24 जून

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष नवमी पर महेश नवमी के दिन 23 जून को शुक्र ग्रह अश्लेशा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. अन्य सभी नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल ग्रह वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. बुध ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में मौजूद रहेंगे. शुक्र ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. इस प्रकार कर्क राशि में बुध, गुरु और शुक्र की युति बन रही है. शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola