हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 23 January 2026: गुप्त नवरात्रि के 5वें दिन बना बसंत पंचमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल

Aaj Ka Panchang: आज 23 जनवरी 2026, वार शुक्रवार को माघ गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन है. साथ ही इस दिन बसंत पंचमी का पर्व भी मनाया जा रहा है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 23 जनवरी 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर ग्रहों की स्थिति और योग के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 23 January 2026: धार्मिक दृष्टि से 23 जनवरी 2026, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन खास है. इस दिन न सिर्फ मां छिन्नमस्ता को समर्पित माघ गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन है, बल्कि मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का पर्व भी है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पावन दिन माता रानी की पूजा करने से आपको विशेष लाभ हो सकता है. चलिए अब जानते हैं आज 23 जनवरी 2026 के पंचांग के बारे में.

तिथि

23 जनवरी 2026 के दिन की शुरुआत माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि से हुई है, जो सुबह 01:46 मिनट तक थी. पंचमी तिथि के बाद अब माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि चल रही है, जो दिन के अंत तक रहने वाली है.

नक्षत्र

आज प्रात: काल से लेकर दोपहर करीब 2 बजे तक पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद देर रात तक उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र रहने वाला है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 53 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 09 बजकर 52 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- रात 10 बजकर 18 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

योग

23 जनवरी 2026 के दिन की शुरुआत परिघ योग से हुई है, जिसका समापन दोपहर 03:58 मिनट पर होगा. परिघ योग के बाद शिव योग का आरंभ होगा, जिसका समापन दिन के अंत के साथ ही होगा. हालांकि, इस बीच दोपहर में 02:33 मिनट पर रवि योग और विडाल योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन (24 जनवरी 2026) की सुबह तक रहने वाला है.

नवग्रहों की स्थिति

  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को गोचर करेंगे.
  • मंगल ग्रह, बुध ग्रह, सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह: मकर राशि में 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.

23 जनवरी 2026 का शुभ समय

23 जनवरी 2026 का अशुभ समय

करण

करण की बात करें तो प्रात: काल में बव रहेगा, जिसका समापन दोपहर में करीब 2 बजे होगा. बव करण के बाद बालव करण का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola