Aaj ka Panchang, 22 March 2023: आज चैत्र नवरात्रि पर पूजा के लिए हैं ये शुभ मुहूर्त
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Aaj ka Panchang, 22 March 2023: आज बुधवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से चैत्र नवरात्र और नया हिंदू संवत्सर 2080 भी आरंभ हो रहे हैं। आज गुड़ी पड़वा एवं झूलेलाल जयंती भी है। प्रतिपदा सायं 8.20 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.29 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.39 बजे होगा। चन्द्रोदय 6.55 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 7.26 बजे होगा।
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष
आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.04 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 12.04 बजे से 12.52 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 4.55 बजे से 5.44 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 7.12 बजे से 8.00 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.49 बजे से 9.38 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.54 बजे से 9.25 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.28 बजे से 1.59 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
आज सुबह 6.29 बजे से 9.32 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। सुबह 11.03 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.08 बजे से रात्रि 11.05 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक रहेगा। बुधवार होने के कारण आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। अमृतकाल का समय सुबह 11.07 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: