Aaj ka Panchang 22 August 2025: सनातन धर्म में पिठोरी अमावस्या और दर्श अमावस्या का खास महत्व है। हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन अमावस्या का व्रत रखा जाता है, जो कि आज 22 अगस्त 2025 को है। मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से आज व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही पितरों की खास कृपा प्राप्त होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 11:56 मिनट तक भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसके बाद अमावस्या तिथि देर रात तक रहने वाली है।
नक्षत्र, करण और योग
नक्षत्र की बात करें तो इस समय अश्लेषा चल रहा है, जो सुबह 12:16 मिनट तक रहेगा। अश्लेषा के बाद मघा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहेगा। वहीं, सुबह चतुर्दशी तिथि तक शकुनि नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद देर रात 11:42 मिनट तक चतुष्पद करण रहने वाला है। जबकि चतुष्पद करण के बाद नाग करण रहेगा। बता दें कि आज दोपहर 02:35 मिनट से लेकर देर रात तक परिघ योग रहेगा, जिससे पहले वरीयान योग का संयोग बन रहा है।
दिशा, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त
मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के दिन आज पश्चिम दिशा शूल पूरे दिन रहेगी। जबकि प्रात: काल 5 बजकर 54 मिनट पर सूर्योदय होगा। वहीं, शाम में 06:43 मिनट पर सूर्यास्त होगा, जिससे कुछ समय पहले 6 बजकर 32 मिनट के आसपास चंद्रास्त होगा। हालांकि चंद्रोदय कल होगा, जिसका शुभ समय 23 अगस्त को प्रात: काल 5 बजकर 43 मिनट है।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: खुले इन 3 राशियों के लिए सफलता के द्वार, कर्क राशि में शुक्र ने रखा कदम
आज का शुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहूर्त
संवत और चंद्रमास
नवग्रहों की स्थिति
- आज अमावस्या तिथि के शुभ दिन सूर्य देव और केतु ग्रह सिंह राशि में रहेंगे।
- चंद्र देव, बुध देव और शुक्र देव पूरे दिन कर्क राशि में रहने वाले हैं।
- आज के पावन दिन मंगल देव कन्या राशि में मौजूद रहेंगे।
- 22 अगस्त को राहु ग्रह कुंभ राशि में रहने वाले हैं।
- गुरु देव आज मिथुन राशि में रहेंगे।
- शनि देव आज मीन राशि में रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 22 अगस्त को 2 राशियों का पक्का हो सकता है रिश्ता, जानें आपकी लाइफ पर बुध गोचर का कैसा होगा असर?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines