---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 22 August 2023: रवि योग में आएगा सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत, ये हैं शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang, 22 August 2023: आज मंगलवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। पूरे दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज तृतीय मंगला गौरी व्रत तथा कल्कि जयंती भी है। सूर्योदय सुबह 6.01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.58 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.56 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 10.16 बजे होगा। आज का […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 22 August 2023: आज मंगलवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। पूरे दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज तृतीय मंगला गौरी व्रत तथा कल्कि जयंती भी है। सूर्योदय सुबह 6.01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.58 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.56 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 10.16 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: किसी भी महीने की इस तारीख को जन्म लेने वाले बनते हैं अच्छे गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.29 बजे से 9.21 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.41 बजे से 2.33 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 6.45 बजे से 7.37 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 8.29 बजे से 9.21 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.13 बजे से 11.05 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 9.08 बजे से 10.46 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.38 बजे से 5.16 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 40 दिन तक करें ये उपाय, स्वप्न में होंगे भगवान शिव के दर्शन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 10.53 बजे से दोपहर 2.07 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.07 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.53 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 6.31 बजे से अगले दिन सुबह 6.02 बजे तक रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.39 बजे से 3.31 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.04 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात्रि 10.45 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.27 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola