Aaj ka Panchang, 22 April 2023: आज अक्षय तृतीया पर बनें ये शुभ संयोग, खरीदारी करने से चमकेगा भाग्य

Aaj ka panchang, aaj ka rahukaal, Today panchang, todays hindi panchang, akshay tritiya, akshay tritiya 2023, akshay Tritiya ka Mahatva, Akshaya Tritiya 2023, akshay tritiya muhurat
विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 22 April 2023: आज शुक्रवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया-तृतीया तिथि है। द्वितीया सुबह 7.49 बजे तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन कृतिका और रोहिणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.54 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.13 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 9.17 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, शुक्ल पक्ष

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज सुबह 5.49 बजे से 7.33 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग सुबह 6.41 बजे से 7.33 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 11.53 बजे से 12.45 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.38 बजे से 2.30 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.22 बजे से 4.14 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 1.57 बजे से 3.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.04 बजे से 10.42 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.34 बजे से 9.11 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.40 बजे से सायं 5.17 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.40 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.25 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आयुष्मान योग सूर्योदय से सुबह 9.25 बजे तक रहेगा। सौभाग्य योग का समय सुबह 9.25 बजे से 23 अप्रैल को सुबह 8.21 बजे तक एवं त्रिपुष्कर योग सुबह 6.04 बजे से 7.49 बजे तक रहेगा।

रात्रि 11.24 बजे से अगले दिन 23 अप्रैल 2023 को सुबह 6.04 बजे तक अमृत सिद्धि योग, रवि योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं। विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.27 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.00 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात्रि 8.58 बजे से 10.35 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ