---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang: आज सोम प्रदोष व्रत पर ऐसी रहेगी ग्रह-नक्षत्रों की चाल, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj ka Panchang, 21 November 2022: आज सोमवार को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी (प्रदोष) तिथि है। द्वादशी तिथि सुबह 10.07 बजे तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी जो रात्रि तक रहेगी। आज प्रदोष होने से सोम प्रदोष का व्रत (Som Pradosh Vrat) भी रखा जाएगा। आज सूर्योदय सुबह 6.26 बजे तथा सूर्यास्त […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 21 November 2022: आज सोमवार को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी (प्रदोष) तिथि है। द्वादशी तिथि सुबह 10.07 बजे तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी जो रात्रि तक रहेगी। आज प्रदोष होने से सोम प्रदोष का व्रत (Som Pradosh Vrat) भी रखा जाएगा। आज सूर्योदय सुबह 6.26 बजे तथा सूर्यास्त शाम 5.12 बजे होगा। चंद्रोदय 3.48 बजे तथा चंद्रास्त 15.38 बजे होगा।

यह भी पढ़ें: Som Pradosh Vrat: 21 नवं. को है सोम प्रदोष, ऐसे करें शिव की पूजा तो पूरे होंगे सभी मनोरथ

---विज्ञापन---

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
मास – मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

चन्द्रमा आज पूरे दिन कन्या राशि में रहेगा। आज रात्रि 8.59 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा जो समस्त शुभ कार्यों के लिए प्रशस्त है। चित्रा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12.04 बजे तक रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.28 बजे से 12.10 बजे तक रहेगा। अलग-अलग शहरों में समय अलग-अलग हो सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में ऐसे लगाएं तुलसी तो चमक उठेगा भाग्य, सभी देवता पूरी करेंगे आपकी इच्छाएं

आज दुष्टमुहूर्त 12.27 बजे से दोपहर 1.10 बजे तक तथा 2.35 बजे से 3.17 बजे तक रहेगा। आज यमघण्ट योग सुबह 11.45 बजे से 12.27 बजे तक रहेगा। आज सुबह 7.47 से 9.10 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस काल में कोई भी शुभ कार्य न करें।

---विज्ञापन---

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज वैदिक ज्योतिष के अनुसार सुबह 6.51 बजे से 8.09 बजे तक शाम को 4.00 बजे से 5.20 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.28 बजे से 10.46 बजे तक शुभ का तथा दोपहर 1.24 बजे से 4.00 बजे तक क्रमशः चर और लाभ के चौघड़िया रहेंगे। आवश्यक होने पर इन मुहूर्त में शुभ कार्यों को किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2022 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola