Aaj ka Panchang, 20 September 2023: ऋषि पंचमी आज, जानिए चौघड़िया मुहूर्त
Edited By Dipesh Thakur

20 september panchang
Edited By Dipesh Thakur

20 september panchang
Aaj ka Panchang, 20 September 2023: पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। ऐसे में आज ऋषि पंचमी का व्रत रखा जाएगा। आज सूर्योदय 6 बजकर 27 मिनट पर है। जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 37 मिनट पर होगा। इसके साथ ही विशाखा नक्षत्र और विष्कंभ योग का खास संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, चंद्र देव तुला राशि में रहेंगे। वहीं सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। आज राहु काल दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 02 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। आइए जानते हैं चौघड़िया समेत आज का पूरा पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – भाद्रपद, शुक्ल पक्ष
आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 11.01 बजे से 12.32 बजे तक रहेगा। यमगंड सुबह 07.58 बजे से 09.29 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.32 बजे से 02.02 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
आज दोपहर 12.14 बजे से 01.44 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। शुभ का चौघड़िया दोपहर 03.15 बजे से 04.46 बजे तक रहेगा। सुबह 10.43 बजे से 12.14 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात 10:45 बजे से देर रात 01.43 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: