Aaj ka Panchang, 20 February 2023: आज सोमवार को फाल्गुन माह की अमावस्या है। सोमवार को अमावस्या होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या भी कहा जाता है। इसका धार्मिक ग्रंथों में अत्यधिक महत्व बताया गया है। आज से ही पंचक भी आरंभ हो रहे हैं। पूरे दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.00 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.22 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.10 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 6.32 बजे होगा।

विज्ञापन

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.57 बजे से 1.43 बजे तक एवं 3.13 बजे से 3.58 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 3.13 बजे से 3.58 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 9.11 बजे से 9.56 बजे तक रहेगा।कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.41 बजे से 11.27 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 12.12 बजे से 12.57 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 11.10 बजे से 12.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 8.20 बजे से 9.45 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.00 बजे से 8.25 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.50 बजे से 11.15 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.57 बजे से सायं 6.22 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.34 बजे से 3.20 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 बजे से 1.04 बजे तक एवं अमृत काल दोपहर 2.38 बजे से 4.03 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ