हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: तुलसी विवाह के साथ आज होगा देवउठनी एकादशी व्रत का पारण, पढ़ें 2 नवंबर 2025 का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 2 नवंबर 2025, वार रविवार को तुलसी विवाह किया जाएगा. साथ ही देवउठनी एकादशी के व्रत का पारण होना है. चलिए अब जानते हैं देवी-देवताओं की पूजा के शुभ मुहूर्त और आज के दिन के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 2 November 2025: हर साल देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह किया जाता है, जिसके साथ ही मांगलिक कार्यक्रम का आरंभ हो जाता है. इस बार 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा गया, जिसके उपवास का पारण आज 2 नवंबर को होगा. साथ ही आज तुलसी विवाह भी किया जाएगा. आइए अब जानते हैं आज 2 नवंबर 2025 के पंचांग के बारे में.

तिथि और दिशा शूल

आज सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी, जिसके बाद कल सुबह तक द्वादशी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन आज दिशा शूल पश्चिम रहेगी.

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चंद्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07:14
  • सूर्यास्त- दोपहर 03:51
  • चन्द्रोदय- दोपहर 02:52
  • चन्द्रास्त- सुबह 03:51, 3 नवंबर

नवग्रहों की स्थिति

  • तुला राशि- सूर्य ग्रह
  • मीन राशि- शनि ग्रह
  • सिंह राशि- केतु ग्रह
  • कुंभ राशि- राहु ग्रह
  • कर्क राशि- देवगुरु बृहस्पति ग्रह
  • वृश्चिक राशि- मंगल ग्रह और बुध ग्रह
  • कुंभ राशि और मीन राशि- चंद्र ग्रह (संचार)
  • कन्या राशि और तुला राशि- शुक्र ग्रह (संचार)

नक्षत्र और करण

आज प्रात: काल से लेकर शाम 5 बजकर 3 मिनट तक पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र का आरंभ होगा जो कि कल सुबह तक रहेगा. इसके अलावा आज सुबह 07:32 मिनट तक विष्टि करण रहेगा, जिसके बाद शाम 06:25 मिनट तक बव करण रहेगा. आज जैसे ही बव करण खत्म होगा, वैसे ही बालव करण का आरंभ हो जाएगा जो कल सुबह तक रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2025: शुरू हुआ इन 5 राशियों का गोल्डन पीरियड, शनि के नक्षत्र अनुराधा में मंगल ने किया गोचर

आज के शुभ-अशुभ योग

इस समय व्याघात योग चल रहा है, जो देर रात 11:10 मिनट तक रहेगा. व्याघात योग के समाप्त होने के बाद हर्षण योग का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगा. इसके अलावा सुबह 07:14 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा. वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग और विडाल योग दोपहर 12:33 से लेकर कल सुबह 07:17 मिनट तक रहने वाला है.

विज्ञापन

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

देवउठनी एकादशी व्रत के पारण का समय

आज देवउठनी एकादशी व्रत का पारण यानी उपवास को खोलना दोपहर 01:11 से लेकर दोपहर 03:23 मिनट के बीच शुभ रहेगा.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 2 नवंबर को शुक्र गोचर से 2 राशियों के प्रेम जीवन में आएगी ताजगी, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola