Aaj ka Panchang, 2 August 2023: आज बुधवार को लगेगा पंचक, इन मुहूर्त में करें शुभ कार्य
Author: Sunil Sharma
2023-08-02 05:15:43
Aaj ka Panchang, 2 August 2023: आज बुधवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा अथवा प्रथमा तिथि है जो रात्रि 8.05 बजे तक रहेगी। पूरे दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.14 बजे होगा। चन्द्रोदय 8.06 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 6.08 बजे होगा।
आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण अधिकमाह, कृष्ण पक्ष
यह भी पढ़ें: आज कर लें लक्ष्मीजी का 5-मिनट वाला यह उपाय, रातोंरात चमकेगी किस्मत, जागेगा सोया भाग्य
शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)
आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.00 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 12.00 बजे से 12.54 बजे तक एवं कंटक योग सायं 5.23 बजे से 6.17 बजे तक रहेगा। कालवेला/अर्द्धयाम का समय सुबह 6.36 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.24 बजे से 9.14 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.23 बजे से 9.04 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.27 बजे से 2.08 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज सुबह 11.26 बजे से पंचक भी आरंभ हो रहे हैं, ऐसे में अगले पांच दिन किसी भी शुभ कार्य को करने से बचें।
यह भी पढ़ें: करें बरगद के पत्ते का यह उपाय, जो चाहेंगे वो मिलेगा, हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न
आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)
आज सुबह 5.51 बजे से 7.32 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.53 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.34 बजे से 7.14 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.34 बजे से 11.14 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.47 बजे से 3.40 बजे तक रहेगा। बुधवार होने के कारण अभिजीत मुहूर्त मान्य नहीं है। अमृत काल अर्द्धरात्रि बाद 12.51 बजे से सुबह ब्रह्म मुहूर्त पूर्व 2.15 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines