हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj ka Panchang, 18 September 2023: हरतालिका तीज व्रत आज, जानें चौघड़िया मुहूर्त

विज्ञापन
panchang 18 september

Aaj ka Panchang, 18 September 2023: पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। ऐसे में आज हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है। आज सूर्योदय 6 बजकर 26 मिनट पर है। जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 39 मिनट पर होगा। इसके साथ ही चित्रा नक्षत्र और इंद्र योग का खास संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, चंद्र देव तुला राशि में रहेंगे। वहीं सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक है। जबकि आज राहु काल सुबह 07 बजकर 58 मिनट से 09 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। आइए जानते हैं चौघड़िया समेत आज का पूरा पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

हरतालिका तीज 2023 शुभ मुहूर्त

हरितालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि की शुरुआत, 17 सितंबर को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से हो रही है। जबकि तृतीया तिथि का समापन 18 अगस्त को 12 बजकर 39 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा। वहीं हरतालिका तीज की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 26 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक है।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – भाद्रपद, शुक्ल पक्ष

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.57 बजे से 01.46 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 02.04 बजे से 03.36 बजे तक रहेगा। यमगंड सुबह 11.01 बजे से 12.33 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहू्र्त दोपहर 12.08 बजे से 12.57 बजे तक है। राहुकाल सुबह 07.58 बजे से 09.30 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 06.10 बजे से 07.41 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 09.12 बजे से 10.43 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.16 बजे से 04.47 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सुबह 1:43 बजे से सुबह 04.41 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola