Aaj ka Panchang, 15 August 2023: मंगलवार को है दर्श अमावस्या, इन मुहूर्त में कर सकेंगे शुभ कार्य
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Aaj ka Panchang, 15 August 2023: आज मंगलवार को श्रावण अधिकमाह की चतुर्दशी एवं दर्श अमावस्या है। चतुर्दशी दोपहर 12.42 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.58 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.04 बजे होगा। चन्द्रोदय 5.39 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 6.47 बजे होगा।
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण अधिकमाह, कृष्ण पक्ष
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.28 बजे से 9.20 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.44 बजे से 2.37 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 6.42 बजे से 7.35 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 8.28 बजे से 9.20 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.13 बजे से 11.06 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 9.07 बजे से 10.46 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.43 बजे से 5.22 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
आज सुबह 10.53 बजे से दोपहर 2.09 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.10 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.53 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.59 बजे से अगले दिन सुबह 5.59 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.42 बजे से 3.35 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.05 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 6.49 बजे से 8.36 बजे तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.31 बजे से 5.15 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: