हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj ka Panchang, 14 September 2023: दर्श अमावस्या आज, जानें राहु काल समेत सभी चौघड़िया मुहूर्त

विज्ञापन
panchang

Aaj ka Panchang, 14 September 2023:पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि है। जिसकी शुरुआत आज सुबह 4 बजकर 48 मिनट से हो चुकी है। वहीं भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि का समापन 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 09 मिनट पर होगा। इसके साथ ही पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और साध्य योग का खास संयोग है। इसके अलावा आज अभिजित मुहूर्त का भी खास संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, आज सूर्य देव सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। जबकि चंद्र देव भी सिंह राशि में मौजूद रहने वाले हैं। इसके अलावा आज राहु काल दोपहर 2.06 बजे से 3.38 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं चौघड़िया समेत आज का पूरा पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – भाद्रपद, कृष्ण पक्ष

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: इस साल भाद्रपद अमावस्या पर बन रहा है खास योग, इस राशियों को मिलेगा लाभ

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

विज्ञापन

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.31 बजे से 11.20 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 09.30 बजे से 11.02 बजे तक रहेगा। यमगंड योग सुबह 06.26 बजे से 07.58 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहू्र्त दोपहर 12.09 बजे से 12.59 बजे तक है। राहुकाल दोपहर 2.06 बजे से 03.38 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

विज्ञापन

आज सुबह 06.07 बजे से रात 09.11 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.44 बजे से 12.16 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। शाम 04.52 बजे से 06.24 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। शाम 07:52 बजे से सुबह 10.48 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सिद्ध योग 15 सितंबक को सुबर 3 बजे तक है। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Shani Dev Rajyog: जल्द बनेंगे शनि के 2 राजयोग, इन 4 राशि वालों को होगा छप्परफाड़ धन लाभ

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola