Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Aaj ka Panchang, 12 December 2022: आज सोमवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चतुर्थी सायं 6.48 बजे तक रहेगी, उसके बाद पंचमी शुरू हो जाएगी। सूर्योदय में चतुर्थी होने के कारण कुछ लोग आज भी अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत एवं गणपति पूजा करेंगे। आज पूरे दिन पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.06 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.36 बजे होगा। चन्द्रोदय रात्रि 8.119.06 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 10.28 बजे होगा।
शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, कृष्ण पक्ष
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज पूरे दिन में कभी भी एक बार पढ़ें लक्ष्मी जी का यह मंत्र, पैसा बरसने लगेगा
आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.35 बजे से 1.16 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 2.39 बजे से 3.20 बजे तक एवं कंटक (मृत्यु) योग सुबह 9.08 बजे से 9.49 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर सुबह 10.31 बजे से 11.12 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 11.53 बजे से 12.35 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 10.56 बजे से दोपहर 12.14 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) का समय सुबह 8.21 बजे से 9.39 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पूर्व दिशा में यात्रा शूल रहेगा।
यह भी पढ़ेंः Vastu Tips: यदि घर में आ जाए कबूतर तो जरूर करें ये काम, चमक जाएगी किस्मत
आज सुबह 7.06 बजे से 8.25 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.43 बजे से 11.02 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर में 2.58 बजे से सांय 5.35 तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज सुबह 7.06 बजे तक रवि पुष्य नक्षत्र रहेगा। पंचांग (Aaj ka Panchang) के अनुसार सुबह 7.06 बजे सेदोपहर 11.36 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग भी बना हुआ है। आज दोपहर 2.05 बजे से 2.47 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।