---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 11 March 2023: आज संकष्टी चतुर्थी पर बने ये शुभ मुहूर्त, करें गणपति की पूजा

Aaj ka Panchang, 11 March 2023: आज शनिवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी अथवा भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी तिथि है। चतुर्थी रात्रि 10.05 बजे तक रहेगी। पूरे दिन चित्रा और स्वाती नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.41 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.33 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.07 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 8.47 बजे […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 11 March 2023: आज शनिवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी अथवा भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी तिथि है। चतुर्थी रात्रि 10.05 बजे तक रहेगी। पूरे दिन चित्रा और स्वाती नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.41 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.33 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.07 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 8.47 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – चैत्र माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पलक झपकते किस्मत चमका देंगे ये टोटके, बिना खर्चें पूरे होंगे सारे काम

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 6.36 बजे से 8.10 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 7.23 बजे से 8.10 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 12.07 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.42 बजे से 2.29 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.17 बजे से 4.04 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 2.00 बजे से 3.29 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.33 बजे से 11.02 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सूर्य के साथ होगी गुरु की युति, इन 3 राशियों के घर जमकर बरसेगा सोना

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.10 बजे से 9.39 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.35 बजे से 5.04 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.35 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.37 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7.11 बजे से 6.40 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.23 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 1.01 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय रात्रि 10.54 बाद रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 11, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola