---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 11 December 2022: आज है रवि पुष्य नक्षत्र, इन कार्यों में मिलेगी सफलता

Aaj ka Panchang, 11 December 2022: आज रविवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। तृतीया दोपहर 4.14 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी आरंभ होगी। चतुर्थी तिथि शुरू होने की वजह से आज ही अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत भी मनाया जाएगा। आज पूरे दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 11 December 2022: आज रविवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। तृतीया दोपहर 4.14 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी आरंभ होगी। चतुर्थी तिथि शुरू होने की वजह से आज ही अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत भी मनाया जाएगा। आज पूरे दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.06 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.35 बजे होगा। चन्द्रोदय रात्रि 8.11 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 9.45 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: अगले 25 दिनों में कभी भी करें ये उपाय, करते ही हो जाएंगे मालामाल

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 3.52 बजे से 4.34 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.52 बजे से 4.34 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.11 बजे से 10.53 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.36 बजे से 12.19 बजे तक रहेगा। पंचांग (Aaj ka panchang) के अनुसार  यमघण्ट योग दोपहर 1.01 बजे से 1.44 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 11.57 बजे से 13.17 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 3.57 बजे से सायं 5.17 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पूर्व दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Guruwar Ke Upay: करोड़पति बनने के लिए गुरुवार को करें हल्दी के ये 3 उपाय

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.43 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.39 बजे से 2.57 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.35 बजे से रात्रि 8.57 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 8.36 बजे से 12 दिसंबर को सुबह 7.06 बजे तक रवि पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अतिरिक्त सायं 8.36 बजे से 12 दिसंबर को दोपहर 11.36 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 11, 2022 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola