Aaj ka Panchang 10 August 2025: बीते दिनों श्रावण माह का समापन हो गया है, जिसके साथ ही आज से भाद्रपद माह शुरू हो गया है। भाद्रपद माह में जगत के पाहनहार भगवान विष्णु और कृष्ण जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। साथ ही व्रत रखने से साधक को पुण्य मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 10 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह का पहला दिन है। आज देर रात 12:10 मिनट तक भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ होगा।
इसके अलावा आज सुबह 12:02 से अतिगण्ड योग का आरंभ हो गया है, जिससे पहले शोभन योग था। नक्षत्र की बात करें तो दोपहर 01:52 मिनट तक धनिष्ठा रहेगा, जिसके बाद शतभिषा का संयोग बन रहा है। वहीं प्रतिपदा तिथि तक कौलव करण रहेगा, जिसके उपरांत तैतिल करण का संयोग बनने की संभावना है। सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन आज गायत्री जापम का पर्व है। साथ ही दिशा शूल पश्चिम है। इसके अलावा शक सम्वत 1947, विश्वावसु और गुजराती सम्वत 2081 नल रहेगा। जबकि विक्रम सम्वत 2082, कालयुक्त के रहने की संभावना है।
सूर्यास्त से लेकर चंद्रास्त तक
चंद्रमास की बात करें तो आज पूर्णिमान्त भाद्रपद और अमांत श्रावण (भगवान शिव को समर्पित) है। वहीं सूर्योदय प्रात: काल 05 बजकर 48 मिनट के आसपास होगा। जबकि सूर्यास्त का समय शाम 07 बजकर 05 मिनट और चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 55 मिनट है। वहीं अगले दिन 11 अगस्त 2025 को प्रात: काल 06 बजकर 32 मिनट पर चंद्रास्त के होने की संभावना है।
9 ग्रहों की स्थिति
आज गायत्री जापम के पावन दिन चंद्र देव मकर राशि और कुंभ राशि में संचार करेंगे। जबकि सूर्य देव चंद्रमा की राशि कर्क में रहेंगे। सूर्य देव के साथ बुध देव भी 10 अगस्त को कर्क राशि में मौजूद होंगे।
सूर्य और बुध के अलावा मिथुन राशि में शुक्र और गुरु देव की युति बनी हुई है। जबकि मंगल देव कन्या राशि में और शनि देव मीन राशि में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राहु ग्रह कुंभ राशि में और केतु ग्रह सिंह राशि में मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Video: गुरु-मंगल की कृपा से जल्द इस राशिवालों को मिलेगी सफलता, रिश्तों में भी होगा सुधार
आज का शुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: मोटा लाभ कमाने के लिए तैयार हो जाएं ये 3 राशियां, चंद्र गोचर से बदलेगी तकदीर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines