---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 1 September 2023: आज शुक्रवार को बना कृष्ण द्वितीया का संयोग, ऐसे उठाएं लाभ

Aaj ka Panchang, 1 September 2023: आज शुक्रवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। पूरे दिन पूर्वा भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.06 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.48 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.54 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 7.13 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 1 September 2023: आज शुक्रवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। पूरे दिन पूर्वा भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.06 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.48 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.54 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 7.13 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – भाद्रपद, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dharma Karma: मंत्र जाप करते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, कैसे प्राप्त होगी सिद्धि

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.31 बजे से 9.22 बजे तक तथा दोपहर 12.46 बजे से 1.37 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 8.31 बजे से 9.22 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.37 बजे से 2.28 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.19 बजे से 4.10 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सायं 5.01 बजे से 5.52 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 3.32 बजे से 5.07 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.21 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: कष्ट हैं तो मिट जाएंगे..हर परेशानी का तोड़ है ‘पारद’, ऐसे करना होगा प्रयोग

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.41 बजे से 9.16 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.27 बजे से 2.02 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.34 बजे से 3.25 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 7.52 बजे से 9.17 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Sep 01, 2023 05:00 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola