Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 1 February 2026: माघ पूर्णिमा और ललिता जयंती पर रहेगी भद्रा, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर योग-नक्षत्र

Aaj Ka Panchang: आज 1 फरवरी 2026, वार रविवार को माघ पूर्णिमा, ललिता जयंती और गुरु रविदास जयंती का संयोग बन रहा है. साथ ही राहुकाल और भद्रा का अशुभ साया मंडरा रहा है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 1 फरवरी 2026 के शुभ-अशुभ समय से लेकर योग-नक्षत्र के बारे में.

31 January 2026 Ka Panchang

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 1 February 2026: धार्मिक दृष्टि से 1 फरवरी 2026 का दिन खास है क्योंकि माघ पूर्णिमा, ललिता जयंती और गुरु रविदास जयंती का संयोग बन रहा है. इसके अलावा माघ मेले का पांचवां शाही स्नान भी होगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर देवी-देवताओं की पूजा, पितरों को तर्पण, पवित्र नदी में स्नान और गरीबों को दान देना शुभ होता है. इससे न सिर्फ पाप नष्ट होते हैं, बल्कि जीवन में खुशहाली का भी आगमन होता है. चलिए अब जानते हैं 1 फरवरी 2026 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि

1 फरवरी 2026 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. प्रात: काल से लेकर सुबह 03:39 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी, जिसके बाद देर रात तक प्रतिपदा तिथि रहने वाली है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 09 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजे
  • चन्द्रोदय- शाम 05 बजकर 26 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल से लेकर देर रात 11:57 मिनट तक पुष्य रहेगा, जिसके बाद दिन के अंत तक आश्लेषा नक्षत्र रहने वाला है.

विज्ञापन

योग

रविवार के दिन की शुरुआत प्रीति योग से होगी, जो सुबह 10:18 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक आयुष्मान योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 07:09 मिनट पर रवि पुष्य योग का आरंभ होगा, जो देर रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. बता दें कि रवि पुष्य योग के दौरान आडल योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है.

करण

करण की बात करें तो प्रात: काल से लेकर दोपहर 04:43 मिनट तक विष्टि रहेगा, जिसके बाद अगले दिन (2 फरवरी 2026) की सुबह तक बव करण रहने वाला है.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • चंद्र ग्रह: कर्क राशि में 1 फरवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 1 फरवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 1 फरवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 1 फरवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 1 फरवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह, शुक्र ग्रह, बुध ग्रह और सूर्य ग्रह: मकर राशि में 1 फरवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ