---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 1 February 2023: आज बनें ये शुभ योग, कर सकेंगे ये सभी काम

Aaj ka Panchang, 1 February 2023: आज बुधवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी द्वादशी तिथि रहेगी। जया एकादशी दोपहर 2.01 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पूरे दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.08 बजे होगा। चन्द्रोदय 2.17 बजे तथा […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 1 February 2023: आज बुधवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी द्वादशी तिथि रहेगी। जया एकादशी दोपहर 2.01 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पूरे दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.08 बजे होगा। चन्द्रोदय 2.17 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 4.47 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ekadashi ke Upay: जया एकादशी पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी कर देंगी मालामाल, ये सुख भी मिलेगा

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग भी इसी समय रहेगा। कंटक योग दोपहर 4.33 बजे से 5.16 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 7.53 बजे से 8.36 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 9.19 बजे से 10.03 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 8.30 बजे से 9.52 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 12.34 बजे से 1.56 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Guru Gochar: सूर्य के साथ होगी गुरु की युति, इन 3 राशियों के घर जमकर बरसेगा सोना

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.13 बजे से 9.57 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। सुबह 11.19 बजे से दोपहर 12.41 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर में 4.46 बजे से सायं 6.08 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.46 बजे से रात्रि 11.02 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। सुबह 7.13 बजे से 12.39 बजे तक रवि योग रहेगा। सुबह 11.30 बजे तक इन्द्र योग भी रहेगा। सुबह 7.13 बजे से 3.31 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि नामक शुभ योग रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.30 बजे से 3.14 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सायं 5.35 बजे से 7.22 बजे तक रहेगा। बुधवार के कारण अभिजीत मुहूर्त नहीं बन रहा है। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 01, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola