Aaj Ka Panchang 04 November 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए वैकुंठ चतुर्दशी का खास महत्व है, जिस दिन भगवान विष्णु के साथ देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि जो लोग इस चतुर्दशी पर सच्चे मन से दोनों देवताओं की पूजा करते हैं, उन्हें पुण्य जरूर मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 नवंबर 2025 को ही वैकुंठ चतुर्दशी की पूजा की जा रही है. हालांकि, इसके साथ आज मणिकर्णिका स्नान भी है. आइए अब जानते हैं 4 नवंबर 2025 के पंचांग के बारे में.
तिथि और दिशा शूल
आज देर रात 10 बजकर 36 मिनट तक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसके बाद कल सुबह तक पूर्णिमा तिथि रहने वाली है. इसके अलावा उत्तर दिशा शूल दिनभर रहेगी.
संवत और चंद्रमास
नक्षत्र और करण
नक्षत्र की बात करें तो इस समय रेवती चल रहा है, जो दोपहर 12:34 मिनट तक रहेगा. रेवती नक्षत्र के समाप्त होते ही अश्विनी नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा, जो कल सुबह तक रहेगा. इसके अलावा दोपहर 12:24 मिनट तक गर करण रहेगा. गर करण के समाप्त होते ही वणिज करण का आरंभ होगा, जो देर रात 10:36 मिनट तक रहेगा. वहीं, दिन के अंत में विष्टि करण रहेगा.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चंद्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 06:35
- सूर्यास्त- शाम 05:34
- चन्द्रोदय- दोपहर 04:30
- चन्द्रास्त- सुबह 06:08, 5 नवंबर
ये भी पढ़ें- Supermoon 2025 Rashifal: 5 नवंबर को सुपरमून के दिन चंद्रमा चमकाएंगे 3 राशियों का भाग्य, करेंगे मेष राशि में संचार
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
आज के शुभ-अशुभ योग
आज दोपहर 03:42 मिनट तक वज्र योग रहेगा, जिसके बाद सिद्धि योग का आरंभ होगा. सिद्धि योग कल सुबह तक रहेगा. इसके अलावा आज दोपहर 12:34 मिनट से कल सुबह 06:36 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग रहेगा. वहीं, रवि योग और आडल योग आज सुबह 06:35 मिनट से दोपहर 12:34 मिनट तक रहेगा.
नवग्रहों की स्थिति
- मीन राशि- शनि ग्रह
- सिंह राशि- केतु ग्रह
- कुंभ राशि- राहु ग्रह
- कर्क राशि- देवगुरु बृहस्पति ग्रह
- मीन राशि और मेष राशि- चंद्र ग्रह
- तुला राशि- शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह
- वृश्चिक राशि- मंगल ग्रह और बुध ग्रह
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 4 नवंबर को कैसी रहेगी मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ? पढ़ें राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines