---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

घर में रोजाना जरूर करें 7 काम, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर जल्द दूर कर देंगी आर्थिक संकट

Maa Lakshmi: धर्म शास्त्रों के अनुसार, घर में रोजाना 7 कार्य करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही आर्थिक संकट जल्द ही दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं 7 खास उपायों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Maa Lakshmi: सनातन धर्म की पूजन परंपरा में मां लक्ष्मी का विशेष महत्व है। मां लक्ष्मी को धन की अधिष्ठात्री देवी के रूप में स्वीकार किया गया है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से कोई जातक जीवन में आर्थिक तरक्की कर सकता है। हलांकि आर्थिक उन्नति के लिए लोग कई प्रकार से मां लक्ष्मी की उपासना करते हैं। कई लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में रोजाना उनकी उपासना करते हैं। आइए जानते हैं कि किन कार्यों को करने से मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सुबह सवेरे उठना

शास्त्रों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि सुबह उठकर कुछ उपायों को करने से घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बना रहता है। ऐसे में अगर कोई मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहता है तो उसे सुबह उठकर कुछ खास उपाय करने चाहिए।

तुलसी में जल

अमूमन हर घर में तुलसी का पौधा लगा होता है। जानकार बताते हैं कि घर में सिर्फ तुलसी का पौधा लगा लेने मात्र से मां लक्ष्मी कृपा प्राप्त नहीं होती। बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रोजना तुलसी में जल अर्पित करना चाहिए। धर्म शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि सुबह उठकर स्नान आदि के बाद तुलसी में जल देना शुभ है।

भगवान विष्णु का मंत्र

तुलसी में जल देते वक्त विशेष मंत्र का जाप करना भी लाभदायक माना गया है। ऐसे में तुलसी में जल अर्पित करते वक्त भगवान विष्णु के मंत्र ‘ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

---खबर नीचे जारी है---

तुलसी के नीचे दीपक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के नीचे दीपक जलाना शुभ है। ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में रोजाना घर के मुख्य द्वार की साफ-सफाई करने के बाद तुलसी के नीचे दीपक जलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

तिलक

धर्म शास्त्रों के अनुसार, घर में रोजाना पूजा करने के बाद माथे पर तिलक जरूर लगाना चाहिए। दरअसल ऐसा करने से मन-मस्तिष्क शांत रहता है। साथ ही साथ इस कार्य को करने के मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में मां लक्ष्मी कृपा पाने के लिए ऐसा जरूर करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: दिसंबर का महीना 3 राशियों के लिए वरदान! 4 राजयोग संवार देंगे किस्मत

नमक पानी का पोछा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह नमक-पानी से घर में पोछा लगाने पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

---खबर नीचे जारी है---

रोजना मां लक्ष्मी की पूजा

अगर कोई मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाना चाहता है तो उसे नियमित तौर पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। यह ऐसा उपाय है जिससे आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 03, 2023 03:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola