Lucky Zodiac Sings: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार ग्रहों की चाल 7 अगस्त को कुछ राशियों खास होगी। चंद्रमा दिनभर धनु राशि में रहते हुए रात 8:11 बजे मकर राशि में जाएंगे। राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध कर्क राशि में युति बनाएंगे। बृहस्पति और शुक्र मिथुन राशि में रहने वाले हैं। शनि मीन राशि में और मंगल कन्या राशि रहेंगे। यह दिन कुल 5 राशियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह दिन शानदार रहेगा?
वृषभ राशि
यह दिन आपके लिए धन-दौलत और परिवार की खुशियों का खजाना लेकर आएगा। निवेश और प्रॉपर्टी के कामों में जबरदस्त फायदा होगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा और आपका आत्मविश्वास हर कदम पर आपको मजबूती देगा।
मिथुन राशि
आपके लिए यह दिन धन की वर्षा और रिश्तों की मिठास लेकर आएगा। व्यापार और बातचीत के कामों में चांदी होगी। दोस्तों और समाज में आपका जलवा बढ़ेगा और नए लोग आपके साथ जुड़ेंगे। बुद्धि और रचनात्मकता से हर काम में जीत हासिल होगी।
सिंह राशि
यह दिन आपके लिए किसी गोल्डन डे से कम नहीं होगा। नौकरी और बिजनेस में मान-सम्मान की बौछार होगी। रचनात्मक कामों में आपकी कला चमकेगी और लोग आपके नेतृत्व की तारीफ करेंगे। समाज में आपकी धाक बढ़ेगी और आत्मविश्वास आसमान छूएगा।
धनु राशि
आपके लिए यह दिन खुशियों की सैर कराने वाला है। शादीशुदा जीवन और पार्टनरशिप में प्यार और तरक्की के रंग बिखरेंगे। पढ़ाई, यात्रा और आध्यात्मिक कामों में शानदार सफलता मिलेगी। नई योजनाएं शुरू करने का यह दिन लाजवाब रहेगा।
कुंभ राशि
यह दिन आपके लिए सफलता का जश्न लेकर आएगा। सामाजिक और समूहिक कार्यों में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी और तकनीकी क्षेत्रों में नए मौके मिलेंगे और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपकी हर कोशिश को तारीफ और सपोर्ट मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- 7 अगस्त को बड़ा धोखा खा सकती हैं ये 5 राशियां, रहें संभलकर
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines