डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
6 राशियां कभी नहीं करतीं अपनी गलती स्वीकार, जानें उनके नाम
Author: Dipesh Thakur
Dec 26, 2023 10:17 AM IST
Zodiac Who Never Apologize in Hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि से जुड़े जातकों में गुण-अवगुण होते हैं। ज्योतिष की नजर से देखा जाए तो 6 राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े जातक आसानी से अपनी गलती भी स्वीकार नहीं करते। चलिए जानते हैं उन छह राशियों के बारे में।
मेष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातक आकर्षक होते हैं। साथ ही मेष राशि वालों में जबरदस्त आत्मविश्वास देखा जा सकता है। मेष राशि से जुड़े जातकों में आत्मविश्वास इतना मजबूत होता है कि ये कई बार अपनी गलती की भी नहीं स्वीकार करते। इस वजह से कई बार इन्हें दूसरों के सामने लज्जित भी होना पड़ता है।
वृषभ
इस राशि के जातक कही हुई बातों से कब पीछे हट जाएंगे, इसका कोई पता नहीं। वृषभ राशि के जातक कभी गलती कर भी ले तो उसे स्वीकार करने में इन्हें बहुत विचार करना पड़ता है। जो इनकी गलती की ओर इशारा करता है, ये उन्हें भी झुठलाने की क्षमता रखते हैं।
सिंह
सिंह राशि के जातक स्वभाव से बड़े स्वाभिमानी होते हैं। ये दूसरों के सामने झुकना पसंद नहीं करते। सिंह राशि वाले कई बार अपनी गलतियों को लेकर भी दूसरों के सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं।
कन्या
कन्या राशि से संबंधित जातक भी बड़े स्वाभिमानी होते हैं। जब इन्हें लगता है कि ये सही हैं तो दूसरों के सामने कभी नहीं झुकते। स्वाभिमानी स्वभाव की वजह से ही इन्हें बड़ी सफलता हासिल होती है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से संकोची होते हैं। साथ ही ये बेहद चालाक भी होते हैं। वृश्चिक राशि के जातक ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहते हैं, जहां इन्हें लगता है कि गलती पकड़ी जाएगी। मतलब ये अपनी गलती को स्वीकार करने के बजाय, इससे बचने की कोशिश करते हैं।
धनु
धनु राशि के जातक बिल्कुल स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। इस राशि के लोग दूसरों के समाने झुकना पसंद नहीं करते। साथ ही ये अगर कभी गलती भी कर दे तो इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
यह भी पढ़ें: 2024 में मिलेगा सच्चा प्यार या धोखा? जानें वृष राशि का लव लाइफ