December Rajyog 2023 Effect on Zodiac: कुछ ही दिनों बाद दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के दृष्टिकोण से यह महीना बेहद खास रहेगा। दरअसल दिसंबर में ग्रह-नक्षत्रों के मिलने से 4 बड़े राजयोग बनेंगे। जिसमें रूचक, शश, मालव्य और गजकेसरी राजयोग शामिल हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक ये 4 राजयोग 3 राशियों के लिए बेहद शुभ हैं। आइए ज्योषीय गणना के अनुसार जानते हैं कि दिसंबर महीने में किन ग्रहों की युति से कौन से राजयोग बनेंगे और इसका जीवन पर क्या शुभ प्रभाव पड़ेगा।
दिसंबर में बनेंगे 4 बड़े राजयोग
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, दिसंबर, 2023 में 4 बड़े राजयोग बनेंगे। इस महीने में गुरु, शनि, शुक्र, चंद्र की युति से राजयोग बनेंगे। मंगल ग्रह से जहां रूचक राजयोग बनेगा, वहीं शनि से शश राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा शुक्र ग्रह से मालव्य राजयोग बनेगा और चंद्र-गुरु की युति से गजकेसरी योग बनेगा।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना बेहद शुभ है। ग्रहों के युति योग से बनने वाले 4 राजयोग मेष राशि वालों की जिंदगी में खास सकारात्मक बदलाव आएगा। 4 बड़े राजयोग के शुभ प्रभाव से करियर में जबरदस्त तरक्की देखने को मिल सकती है। इसके अलावा ग्रहों की शुभ दशा से कारोबार में उन्नति मिलेगी। आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में धन लाभ के प्रबल योग हैं।
यह भी पढ़ें: Shani Transit: 2024 में शनि देव 5 राशियों पर रखेंगी टेढ़ी नजर, जरूर कर लें यह उपाय
तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर में बनने वाले 4 राजयोग तुला राशि से संबधित जातकों के लिए भाग्यवर्धक माना जा रहा है। राजयोग के शुभ प्रभाव से नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ वेतनवृद्धि का भी लाभ मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सुख के साधनों में विस्तार होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। यात्रा से धन आने का योग है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि के लिए दिसंबर महीने में बनने वाले 4 बड़े राजयोग किस्मत संवार देंगे। दरअसल धनु राशि वालों को शनि, गुरु, शुक्र और चंद्र ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जिसके परिणामस्वरूप जीवन में खास सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कारोबार में खूब मुनाफा प्राप्त होगा। चिंताएं दूर होंगी। धन लाभ के कई योग बनेंगे। नौकरीपेशा वालों को वेतन में वृद्धि का लाभ मिल सकता है। बहुत संभव है कि इस दौरान नौकरी में प्रमोशन भी मिल जाए। कार्य स्थल पर आपके कार्यों की प्रसंशा की जाएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
8 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
16 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines