Horoscope 2025: साल 2025 वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान 4 बड़े व शक्तिशाली ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसका सीधा असर 12 राशियों की सेहत, करियर, आर्थिक स्थिति, लव लाइफ आदि पर पड़ेगा। इसके अलावा देश-दुनिया के अन्य पहलुओं पर भी ग्रहों का प्रभाव पड़ने की संभावना है। चलिए अब विस्तार से जानते हैं साल 2025 के वार्षिक राशिफल के बारे में।
2025 में कौन-से 4 बड़े ग्रहों का गोचर होगा?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, साल 2025 में शनि, राहु, केतु और बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। 29 मार्च 2025 को देर रात 11:01 मिनट पर शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। 18 मई 2025 को दोपहर 04:30 मिनट पर राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे।
इसके अलावा 14 मई 2025 को देर रात 11:20 मिनट पर बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर 2025 को देर रात 09:39 मिनट पर कर्क राशि में और 5 दिसंबर 2025 को दोपहर 03:38 मिनट पर मिथुन राशि में बृहस्पति गोचर करेंगे। राशि परिवर्तन करने के अलावा 2025 में बृहस्पति वक्री चाल भी चलेंगे। 11 नवंबर 2025 को देर रात 10:11 मिनट पर गुरु वक्री होंगे।
कैसा रहेगा साल 2025?
- स्वास्थ्य
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, साल 2025 में देश में कोई बड़ी बीमारी आ सकती है, लेकिन सही समय पर जरूरी कदम उठाने से ये महामारी का रूप नहीं ले पाएगी।
- आर्थिक स्थिति
साल 2025 आर्थिक स्थिति के लिहाज से बेहद अनुकूल रहने वाला है। लोगों को जीवन में आगे बढ़ाने के कई अवसर मिलेंगे। यदि व्यक्ति अपनी सूझबूझ से फैसला लेगा, तो उसे पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-बृहस्पति की कृपा से 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत, स्वास्थ्य रहेगा सामान्य!
- प्राकृतिक आपदा
साल 2025 मंगल का साल है। मंगल को अग्नि का तत्व माना जाता है। इसलिए उम्मीद है कि अगले साल भूस्खलन और आगजनी आदि प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ सकता है।
- शेयर मार्केट
साल 2025 में समय-समय पर शेयर मार्केट में उछाल और गिरावट आएगी। कभी भी किसी को फायदा और नुकसान हो सकता है। ऐसे में सोच-समझकर निवेश करेंगे, तो बेहतर होगा।
- संपत्ति
ग्रहों की स्थिति के अनुसार, मई 2025 तक का समय संपत्ति बेचने के लिए उत्तम है। लेकिन उसके बाद संपत्ति को बेचना भारी पड़ सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को नई संपत्ति खरीदनी है, वो साल 2025 में अप्रैल माह के बाद खरीद सकते हैं। ये समय उनके लिए शुभ रहेगा।
- पारिवारिक जीवन
साल 2025 में जिन लोगों की कुंडली में मंगल और सूर्य की स्थिति मजबूत होगी, उनके रिश्तों में मजबूती आएगी। माता-पिता के व्यवहार में सहनशीलता आएगी, जिससे उनका रिश्ता बच्चों के साथ मजबूत होगा। इसके अलावा अन्य लोगों का पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। समय के साथ मैरिड कपल की लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: वृद्धि योग से 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्यार, 1 का पक्का होगा रिश्ता!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
17 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines