Sunil Sharma
Read More
जिनका नाम ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे से शुरू होता है, उनकी राशि धनु होती है। कुछ छोटी-मोटी समस्याओं को हटा दें तो इनके लिए भी वर्ष 2023 बढ़िया ही रहेगा। इन्हें एक तरफ तो अथाह पैसा मिलता रहेगा, दूसरी तरफ खराब स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे। विवाहित लोगों के पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। धैर्य रख कर काम में जुटे रहेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मकर राशि वाले जातकों का नाम भो, जा, जी, खी, खू, खा, को, गा, गी से स्टार्ट होता है। इनके लिए आने वाला वर्ष सौभाग्य लेकर आएगा। प्रोपर्टी के काम में अच्छा पैसा कमाएंगे। खुद भी कोई नई प्रोपर्टी खरीद सकते हैं। समय अनुकूल रहने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और जिस भी काम में हाथ डालेंगे, सफलता प्राप्त करेंगे। वर्ष के अंत में सफलता की नई ऊंचाईयों को छू लेंगे।
मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इस राशि के लोगों का नाम गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा से स्टार्ट होता है। आने वाला वर्ष कुंभ राशि के लिए कई बड़ी खुशखबरियां लेकर आएगा। विदेश में नए संपर्क बनेंगे जिनसे व्यापारिक लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में लंबे समय से चला आ रहा तनाव खत्म होगा। भाई-बहनों के कारण चली आ रही समस्याएं भी खत्म होंगी। वर्ष के अंत में कुछ समय के लिए पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अतः उस समय अनावश्यक खर्चों से बचें।
कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इस राशि के लोगों का नाम दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची से स्टार्ट होता है। आने वाले वर्ष की शुरूआत बहुत ही जबरदस्त तरीके से होगी। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वहीं कामयाबी मिलेगी। शनि के 17 जनवरी को ग्यारहवें भाव में आने के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिना वजह खूब पैसा खर्च करने के योग बन रहे हैं। परिवार में विवाद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर भी अनावश्यक विवादों से बचें।
मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।