2023 Rashifal Predictions: वर्ष 2023 के दो महीने बीत चुके हैं। हालांकि अभी भी इस वर्ष को लेकर कई भविष्यवाणियां की जा रही हैं। इनमें कुछ भविष्यवाणियां उम्मीद जगाने वाली हैं तो कुछ बेहद डरावनी हैं। यदि प्रसिद्ध ज्योतिषियों की बात करें तो बाबा वेंगा, संत अच्युतानंद और महंत करसनदास की भविष्यवाणियां इस वक्त ज्यादा चर्चा में हैं। जानिए इन तीनों ने इस वर्ष को लेकर क्या कहा है।
2023 को लेकर किस ज्योतिषी ने क्या कहा है (2023 Rashifal Predictions in Hindi)
बाबा वेंगा ने बताया, क्या होगा वर्ष 2023 में
यह भी पढ़ेंः आज ही करें दूर्वा के ये उपाय, भर जाएंगे घर के सब भंडार
सबसे पहले बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को देखें तो वह स्पष्ट कहती हैं कि आने वाला समय खतरनाक आ रहा है। उन्होंने पहले भी विश्व को लेकर कई भविष्यवाणियां की थी जो बिल्कुल सही सिद्ध हुई थी। वर्ष 2023 के लिए बाबा वेंगा ने कहा है कि पृथ्वी की कक्षा में बदलाव होगा और इसका सीधा असर धरती पर होगा।
उनके अनुसार कई जगहों पर देशों के बीच युद्ध छिड़ेंगे और बाढ़ आएगी। यदि आज के हालात में इन भविष्यवाणियों को देखें तो आज भी यूक्रेन और रुस के बीच युद्ध चल रहा है। एक वर्ष पूरा होने के बाद भी इसके समाप्त होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। साथ ही दुनिया आर्थिक मंदी की ओर जा रही है। तुर्की में भी भयावह भूकंप आ चुका है।
संत अच्युतानंद ने की यह भविष्यवाणी
उड़िया संत अच्युतानंद ने वर्ष 2023 के लिए भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि आने वाला वर्ष प्रलय का वर्ष होगा। इस वर्ष धरती की धुरी बदल जाएगी। 17 जनवरी को शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद से ही पूरी दुनिया में विश्वयुद्ध के हालात बनने लग गए हैं। हालांकि पूरी तरह युद्ध शुरू में होने में अभी कुछ समय लगेगा। दुनिया में भूखमरी के हालात पैदा होंगे, कई देशों में तीव्र क्षमता वाला भूकंप आ सकता है।
यह भी पढ़ेंः अशुभ नहीं शुभ होता है 13 का अंक, नए काम स्टार्ट करने के लिए इससे बढ़िया मुहूर्त नहीं होता
महंत करसनदास ने भी दिए भूखमरी के संकेत
गुजरात के प्रसिद्ध संत और कोरोना की पूर्व भविष्यवाणी करने वाला संत करसनदास ने भी इस वर्ष 2023 को लेकर डरावनी बात कही है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2023 में विश्व की जनता अकाल और भूखमरी से अत्यधिक त्रस्त रहेगी। लोग भूखे मरेंगे। उन्होंने इससे बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा बाजरा और ज्वार बोने की सलाह दी है।
नास्त्रेदमस ने भी दी है चेतावनी
प्रख्यात भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने भी विश्व के भविष्य को लेकर डराने वाली बात कही है। उन्होंने अपनी 2023 की भविष्यवाणी (2023 Rashifal Predictions) में कहा है कि मंगल पर इंसान पहुंच जाएगा, लेकिन पृथ्वी रहने लायक नहीं रहेगी। देशों के बीच युद्ध होंगे और सब कुछ तबाह होना निश्चित है। आसमान से कोई बड़ा उल्कापिंड धरती पर आकर विनाश कर सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
10 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines