Sunil Sharma
Read More
इस राशि के लिए शनि छठे घर को प्रभावित करेगा। इसके कारण जॉब और बिजनेस में तरक्की होगी। मंगल भी भाग्य स्थान पर बैठा हुआ है। कन्या राशि के स्टूडेंट्स जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही कार्यस्थल पर भी कलीग्स और अधिकारियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि राहु का गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ कठिनाईयां ला सकता है। इस समय आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। ऐसा करना आपके संबंधों को बिगाड़ सकता है।
कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
जिन लोगों की राशि तुला है, उनके लिए जनवरी शुभ समाचार लेकर आ रहा है। शनि के गोचर के साथ ही तुला राशि वालों पर से शनि की ढैय्या हट जाएगी। ढैय्या हटने के बाद से तुला राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। हालांकि छठा गुरु कॅरियर के हिसाब से कुछ नुकसान करवा सकता है फिर भी कुल मिला कर समय अच्छा ही रहेगा। इनकम के नए सोर्स बनेंगे, विज्ञान फील्ड से जुड़े लोगों के लिए जनवरी 2023 का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है।
तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शनि का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लिए चौथे घर में होगा जिस कारण इन पर ढैय्या का प्रभाव दिखाई देगा। ऑफिस में कड़ी मेहनत के बाद भी इन्हें मनचाही सफलता और प्रशंसा नहीं मिलेगी। मानसिक तनाव भी रहेगा। मैरिड लाइफ में भी उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। हालांकि भाई के सहयोग से कोई यात्रा हो सकती है अथवा कोई नया स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। रिसर्च और विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। छिपे हुए शत्रु भी हावी होने का प्रयास करेंगे, अतः जल्दी से किसी पर विश्वास न करें।
वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अन्य राशियों के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।