---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

14 अप्रैल रहेगा इन 5 राशियों के लिए रहेगा शानदार, बनेंगे सारे काम!

14 अप्रैल सोमवार के दिन सूर्य मेष राशि में विराजमान हो जाएंगे। इसके साथ ही चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे और बाकी ग्रहों में बृहस्पति वृषभ राशि में और मीन राशि में चार ग्रह रहेंगे। इसके चलते 5 राशि वालों के लिए यह दिन काफी अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

14 अप्रैल की सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर सूर्य मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। वहीं, गुरु वृषभ राशि में रहेगें। मंगल कर्क राशि में, केतु कन्या राशि में और तुला राशि में चंद्रमा विराजमान रहेंगे। मीन राशि में बुध, शुक्र, शनि और राहु मौजूद रहेंगे।

ग्रहों की यह स्थिति 5 राशि वालों के लिए शानदार समय लेकर आई है। इस कारण 14 अप्रैल का दिन 5 राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है आइए जानते हैं कि 14 अप्रैल किन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

इस दिन सूर्य की स्थिति आपकी राशि में बहुत ही मजबूत रहेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और पर्सनैलिटी निखरेगी। जो लोग जॉब इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं उनको नौकरी मिल सकती है। जो लोग पब्लिक प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं, उन्हें फायदा मिल सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए 14 अप्रैल का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको करियर, शिक्षा और वित्त से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। लंबे समय से चल रही कोई अड़चन दूर हो सकती है। फैमिली लाइफ में भी पॉजिटिव माहौल बना रहेगा। निवेश से जुड़े फैसले लाभदायक हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

आपकी मेहनत और निर्णय लेने की क्षमता को तेज रहेगी। जिन कार्यों के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, वो पूरे हो सकते हैं। यह समय प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों मामलों में एक्टिव रहने का है। शत्रु पक्ष भी कमजोर रहेगा।

तुला राशि

14 अप्रैल के दिन चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे, जिससे इमोशनल सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। आप खुद को दूसरों से जोड़ने में सफल रहेंगे, लेकिन छोटी-छोटी बातों से मूड खराब न करें। रिलेशनशिप में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन या प्रकृति के साथ समय बिताना फायदेमंद हो सकता है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

बुध, शुक्र, शनि और राहु जैसे चार ग्रहों का आपकी राशि में होना एक तरह से मिक्स्ड रिजल्ट लेकर आएगा। यह समय आपकी सोच और कल्पनाशक्ति को नई दिशा देगा। मीडिया, आर्ट, राइटिंग या डिजाइन जैसे क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोग खास फायदा पा सकते हैं। हालांकि राहु के कारण थोड़ा भ्रम या जल्दबाजी हो सकती है, इसलिए फैसले सोच-समझकर लें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- राशि के अनुसार जानिए आपको किस भगवान की करनी चाहिए पूजा, कौन हैं आपके इष्ट देव?

First published on: Apr 13, 2025 11:31 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola