हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

108 Feet Govardhan: राजस्थान के भरतपुर में रिकॉर्ड बनाने की कवायद, 108 फीट गोवर्धन की पूजा में उमड़ा सैलाब

विज्ञापन
108 feet govardhan

भरतपुर: आपने गोवर्धन पूजा के दौरान विशाल प्रतिमा देखी होंगी, लेकिन 100 फीट से ज्यादा लंबी गोवर्धन की प्रतिमा नहीं देखी होगी। देशभर में बुधवार को धूमधाम से गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया। ऐसे में राजस्थान के भरतपुर शहर में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया गया।

भरतपुर जिले में गोवर्धन पूजा को लेकर बड़ी तैयारी की गई। शहर के कॉलेज ग्राउंड में जेसीबी से गोवर्धन भगवान की 108 फीट की गोवर्धन प्रतिमा बनाई गई, 40 लोगों ने सैकड़ों किलो गोबर से भगवान गोवर्धन की लेटी हुई प्रतिमा तैयार की। दावा किया गया है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी गोवर्धन प्रतिमा है। ऐसे में इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया जाएगा।

उमड़ा सैलाब 

इस प्रतिमा को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। स्थानीय निवासी सुनील लवानिया ने बताया कि कई दिनों पहले से इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही थी। इस प्रतिमा की पूजा बहुत धूमधाम से की गई। कॉलेज ग्राउंड में हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। डीजे की धुन पर रोशनी से सराबोर परिसर में भक्तों का भक्ति देखते ही बन रही थी। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पर्व है, लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण के कारण अगले मंगलवार को यह पर्व नहीं मनाया जा सका। 40 से ज्यादा महिला-पुरुषों ने तीन दिन में इस प्रतिमा का निर्माण किया। जिसमें हजारों को किलो गोबर उपयोग में लिया गया।

विज्ञापन

विश्व में सबसे बड़ी

इस मौके पर पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग मौजूद रहे। आयोजकों ने दावा किया है कि भरतपुर में बनाई गई भगवान गोवर्धन की लेटी हुई 108 फीट की प्रतिमा विश्व में सबसे बड़ी है। इसलिए हमारी कोशिश है कि इसे लिम्का बुक में दर्ज कराया जाए। राजस्थान का भरतपुर पूर्वी इलाका ब्रज क्षेत्र में आता है। यह मथुरा से महज 35 किलोमीटर दूर है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola